रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के प्रबंधकों की तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

शेयर करें !
posted on : मार्च 5, 2022 3:46 अपराह्न
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास स्थित पर्यटन विभाग में 3 मार्च  से शुरू  हुई कार्यशाला का आज 5 मार्च को समापन।
श्रीनगर :  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केन्द्र द्वारा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के विश्राम गृह प्रबंधकों एवं मंदिर कर्मियों को प्रबंधकीय एवं ब्यवहार कुशलता हेतु तीन दिवसीय  कार्यशाला का आयोजन 3 मार्च से किया गया था जिसका आज 5 मार्च को समापन हो गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की पहल पर चारधाम यात्रा से पहले  ब्यक्तित्व विकास  एवं प्रबंधकीय कार्यप्रणाली की बेहतर जानकारी हेतु प्रशिक्षण/ कार्यशाला  आयोजित की गयी। जिसमेें मंदिर समिति के प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया तीन दिन तक विषय विशेषज्ञों ने प्रबंधन, लोक व्यवहार, लोक संस्कृति तीर्थाटन- पर्यटन, खान-पान, स्थानीय रीति-रिवाजों की जानकारी  साझा की।  मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने कहा कि बदरी-केदार यात्रा से पहले प्रबंधकों के लिए कुशल कार्यप्रबंन हेतु  कार्यशाला  आयोजित की गयी। इस अवसर पर प्रतिभागी प्रबंधकों ने भी अपने विचार साझा किये।  यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा तैयारियों के  परिप्रेक्ष्य में  यह कार्यशाला आयोजित  हुई।
उद्घाटन सत्र में  संस्कृत विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी, निदेशक एफडीडीसी प्रो. इन्दु पांडेय खंडूड़ी, सीईओ बीकेटीसी बी.डी. सिंह, निदेशक आतिथ्य केंद्र प्रो. एस. के गुप्ता, डॉ. सर्वेश उनियाल, डॉ. राकेश‌ डोढी  सहित विषय विशेषज्ञ  प्रतिभागियों को मार्गदर्शन किया। कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. डी. आर पुरोहित ने लोक कलाकारों लोक परंपराओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के  समापन सत्र में  डॉ. सर्वेश उनियाल, डॉ.पुष्कर सिंह नेगी, डॉ. राहुल बहुगुणा,  डॉ. आर. सी . सुंद्रियाल, डॉ. नागेंद्र रावत,  ने प्रबंधन, तीर्थाटन, पर्यटन स़स्कृति, इतिहास, वन -पर्यावरण  के बारे में अपने  विस्तृत अनुभव सांझा किये। तथा डाक्यूमेंटरी एवं शोध पत्रों से प्रतिभागियों को जानकारी दी। डॉ.सर्वेश उनियाल ने उत्तराखंड में विवेकानंद पर्यटन पथ की वृतचित्र से जानकारी प्रस्तुत की।
 समापन सत्र   की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण  डॉ. एम.एस.नेगी ने की।कार्यशाला समन्वयन‌  ब्यवस्था का संपूर्ण संचालन डॉ. सर्वेश उनियाल ने किया। डॉ.पुष्कर सिंह  नेगी ने सभी  का आभार ब्यक्त किया तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। इस अवसर पर  प्रतिभागियों को  प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित  किया  गया। कार्यशाला में  मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी / नोडल अधिकारी प्रशिक्षण राजेंद्र चौहान सहित   मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक  अनुसुया नौटियाल,  किशन त्रिवेदी,रमेश नेगी,  राजेंद्र सेमवाल,  संतोष तिवारी, कैलाश बगवाड़ी, भगवती सेमवाल,   विवेक थपलियाल, अरविंद शुक्ला,प्रदीप सेमवाल विशाल पंवार, भूपेंद्र राणा, प्रकाश पुरोहित,अमित राणा, माहेश्वर शैव  केदार सिंह रावत, दाता राम पंत,बलबीर नेगी अजय शर्मा,  सुरेश नौटियाल,संजय थपलियाल  कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रबंधक   संतोष तिवारी  एवं प्रबंधक प्रदीप सेमवाल ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ सहित  मीडिया एवं न्यूज चैनल्स  के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.