शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2026 12:33 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी (वैली ऑफ फ्लावर्स) राष्ट्रीय पार्क इस वर्ष रिकॉर्ड पर्यटक आमद का गवाह बन रहा है। सीजन शुरू होने के 40 दिनों में ही घाटी में आने वाले पर्यटकों की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लगभग दोगुने पर्यटक घाटी पहुंचे हैं। इससे पार्क की आय के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी बड़ा लाभ मिला है।

एक जून से 10 जुलाई 2026 तक घाटी में 10,185 पर्यटकों ने प्रवेश किया। इनमें 10,141 भारतीय और 44 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इस अवधि में पार्क प्रशासन को 18 लाख 49 हजार 550 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष इसी अवधि में घाटी में 5,172 पर्यटक पहुंचे थे। इनमें 5,075 भारतीय और 97 विदेशी पर्यटक शामिल थे। तब पार्क को 10 लाख 47 हजार 800 रुपये की आय हुई थी। इस वर्ष शुरुआती 40 दिनों में ही पर्यटकों की संख्या और राजस्व दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

इन दिनों उच्च हिमालयी फूलों की घाटी में दुर्लभ अल्पाइन पुष्प अपने पूरे शबाब पर हैं। रंग-बिरंगे फूलों से सजी घाटी प्रकृति प्रेमियों, ट्रेकर्स और फोटोग्राफरों के लिए प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। जुलाई और अगस्त को फूलों की घाटी का पीक सीजन माना जाता है इसलिए आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क की रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि जुलाई-अगस्त में फूलों के खिलने का चरम समय होता है, इसलिए हर वर्ष इस दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ती है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पार्क प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं और घाटी में नियमित गश्त भी की जा रही है।

बढ़ती पर्यटक संख्या का लाभ गोविंदघाट, पुलना और घांघरिया के होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट, पोर्टर और घोड़ा-खच्चर संचालकों को भी मिल रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस बार सीजन उम्मीद से बेहतर रहा है और मौसम अनुकूल रहने पर फूलों की घाटी इस वर्ष पर्यटक संख्या के नए रिकॉर्ड बना सकती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.