posted on : अप्रैल 1, 2022 5:01 अपराह्न
सतपुली। जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में परिक्षा पर चर्चा 2022 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोदी मंत्र को विद्यार्थियो, अध्यापकों और गणमान्य नागरिकों ने सुना।विद्यालय द्वारा सभी विद्यार्थियो के लिए सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई । प्रसारण के माध्यम से छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। भूतपूर्व शिक्षक राजेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा जो ज्ञान परिक्षा पर चर्चा के माध्यम से छात्र छात्राओं को दिया वह उनके लिए मार्ग दर्शक का कार्य करेगा। प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा को साकारात्मक बताया ओर इसे बच्चो के साथ साथ अभिभावकों और अध्यापकों के मन में परीक्षा को लेकर चलने वाले द्वंद को दूर करने में मील का पत्थर साबित होना बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र यादव, भूतपूर्व शिक्षक राजेंद्र रावत, जेपी बलोदी, उप प्रधानाचार्य वीवी पटेल, शिखा कुलश्रेष्ठ, शिल्पा, अनुराग शर्मा, अध्यापक कर्मचारीगण और प्रभुद्ध नागरिक सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।




