सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उप चुनाव में प्रत्याशी का चयन कार्यकर्ताओं की राय के बाद ही होगा तय – कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जून 13, 2024 9:47 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव को लेकर गुरूवार को भाजपा की ओर से पार्टी के प्रत्याशी के चयन के लिए कार्यकर्ताओं की रायशुमारी बैठक आयोजित की गई। जिसमें बोलते हुए काबीना मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि उप चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा वह कार्यकर्ताओं की राय पर ही तय किया जाएगा। जिसका भी नाम तय होगा उसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्य कर उसे जीत तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

गोपेश्वर में पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते हुए शिक्षा मंत्री डा. रावत ने कहा कि एक लंबे समय से जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ किये जाने के लिए जनता मांग करती आ रही थी उनकी मांग के अनुरूप जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ कर दिया गया है। उपचुनाव में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से संगठित होकर आज से अपनी अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य में जुट जाएं। चुनाव को गंभीरता से लड़ना है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता उपचुनाव के लिए तैयार रहें। हमें हर हाल में उपचुनाव में जीत दर्ज करनी है। हमारा कार्यकर्ता हर चुनाव को गंभीरता से लेता है और तन मन धन से चुनाव में जुट जाता है।

महामंत्री संगठन अजय ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ली है हम विकसित भारत के संकल्प की दिशा में और तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत और लगन से अपने अपने बूथों पर परचम लहराया। आपके अथक प्रयास से हमने पूरी लोकसभा के सभी 14 विधानसभाओं  में जीत दर्ज की है। सभी कार्यकर्ता आज से ही उपचुनाव के लिऐ जुट जाएं हम एक बड़े अंतर से इस विधानसभा में जीत हासिल करेगें। 

बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा महामंत्री संगठन अजय, निवर्तमान विधायक बदरीनाथ विधानसभा राजेंद्र भंडारी, रुद्रप्रयाग विधानसभा प्रभारी भरत सिंह चौधरी, विधानसभा उपचुनाव प्रभारी विजय कपरूवान, भाजपा जिला सहप्रभारी और राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, हरक सिंह नेगी, नन्दन बिष्ट, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, चंद्रकला तिवारी, पुष्पा पासवान, जिला महामंत्री भाजपा कुलदीप वर्मा, राकेश जोशी आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.