शनिवार, जून 28, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्राचीन भारत से ही लोकतंत्र की जड़ें हैं मजबूत – एडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2025 6:59 अपराह्न
  • आपातकाल की घटनाओं से कराया गया रूबरू

पौड़ी : आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जिला सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व स्कूली बच्चों को आपातकाल से संबंधित वृतचित्र दिखाया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने आपातकाल के दौरान हुई घटनाओं और इसका असर के बारे में जानकारी दी।

बुधवार को जिला सभागार में संविधान हत्या दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग ने पीपीटी के माध्यम से प्राचीन भारत में लोकतंत्र, आपातकाल, संविधान संशोधन, आपातकाल के बाद की स्थिति, लोकतंत्र बहाली में नेताओं की भूमिका के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कहा गया कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत रही हैं। वेदों में सभा, समिति और संसद जैसी संस्थाओं का उल्लेख मिलता है। ईसा पूर्व के जनपदों में शासन के रूप में राजत्व और गणतंत्र का उल्लेख मिलता है।

पीपीटी के माध्यम से यह भी बताया गया कि स्वतंत्र भारत में पहला आम चुनाव 25 अक्टूबर, 1951 और 21 फरवरी, 1952 के बीच हुआ था। 25 जून 1975 की देर रात्रि को राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली महमद ने आंतरिक अशांति का हलावा देते हुये आपातकाल की घोषणा पर हस्ताक्षर किये। आपातकाल की स्थिति में मौलिक अधिकार निलंबित कर दी गयी। साथ ही प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गयी। वहां उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी व स्कूली बच्चों को यह भी बताया गया कि लोक नायक जय प्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने आपातकाल के विरोध में प्रतिभाग किया। 1977 में आपताकाल समाप्त हो गया, इसके बाद मौलिक अधिकार बहाल कर दिये गये।

इस अवसर पर भातखंडे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल बिष्ट, जिला खनन अधिकारी राहुल नेगी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, संस्कृति विभाग के अवर अभियंता अनिल नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुसुम तड़ियाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिवेशन में शैक्षणिक नेतृत्व पर मंथन, एसजीआरआर ग्रुप द्वारा संचालित स्कूलों के 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एसपी IPS तृप्ति भट्ट का अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी, जीआरपी ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से कुख्यात जहरखुरान हिस्ट्रीशीटर अजय पाल को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, चंद्रभागा पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
  • डीएम नितिका खंडेलवाल ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक, सभी व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पीएचडी चैम्बर ऑफ कामर्स द्वारा आयोजित एग्रो एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का किया शुभारम्भ
  • ICCON 2025 का समापन : वन्यजीव संरक्षण, नवाचार और सहयोग का अद्वितीय संगम
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और समन्वित आयोजन को लेकर इंटरस्टेट समन्वय बैठक सम्पन्न
  • सरकारी भूमि में अतिक्रमण न हो इसके लिए बनाया जाए मजबूत मैकेनिज्म – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की जनहित याचिका पर सुनवाई, दून घाटी अधिसूचना 1989 निष्क्रिय करने के मामले में हाईकोर्ट सख्त
  • 30 सितम्बर तक छात्रों के खाते में भेजें धनराशि, विद्यालय स्तर पर पुस्तक खरीद को बनेगी समिति – धन सिंह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.