गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक, विशेषकर बालिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण – सुलेखा सहगल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 25, 2026 3:25 पूर्वाह्न

बहादराबाद : बाल विकास परियोजना बहादराबाद प्रथम के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं जागरूकता के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम पर आधारित रंगोली, पोस्टर एवं पेंटिंग तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बालिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा सहगल ने बालिकाओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी तथा सभी को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक, विशेषकर बालिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सीडीपीओ सुलेखा सहगल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि “राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों, सम्मान एवं समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आज की बालिका ही कल का सशक्त नागरिक है। यदि बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का उचित वातावरण मिलेगा, तो वे समाज और राष्ट्र के विकास में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। “मतदान के माध्यम से हम अपने भविष्य और देश की दिशा तय करते हैं। इसलिए प्रत्येक बालिका को आज से ही अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजग होना चाहिए। बालिकाओं का शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर होना एक मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है।”

सुलेखा सहगल ने आगे कहा कि, “इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बालिकाओं की रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों को निखारने का कार्य करती हैं। बाल विकास विभाग का निरंतर प्रयास है कि बालिकाओं को मंच, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, ताकि वे बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ सकें।” इस अवसर पर सुपरवाइज़र गौरी कौशिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बालिकाएं तथा महिला एवं बच्चे उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
  • हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.