रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तय की गई रूप रेखा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 3, 2020 9:58 अपराह्न

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई, मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को राज्य मुख्यालय के साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में भी सादगी के साथ गरिमामय ढंग से आयोजित किये जाने पर बल दिया। बैठक में कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डे, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धन सिंह रावत, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा 21 वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार 21 वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 8 नवम्बर 2020 से 11 नवम्बर 2020 तक देहरादून एवं अन्य जनपदों के मुख्य राजकीय भवनों को प्रकाशमान किया जायेगा। गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं कुमाऊ मण्डल विकास निगम द्वारा भी अपने कार्यालय एवं पर्यटक आवास गृहों को प्रकाशित किया जायेगा। 08 नवम्बर को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा माउण्टेन बाईक रैली का शुभारम्भ किया जायेगा। राज्य के समस्त महाविद्यालयों में फ्री वाई-फाई कनेक्टिविटी कार्यक्रम का शुभारम्भ डोईवाला से मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। डोबरा-चांटी पुल का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य के गठन में शहीद हुए शहीदों को दिनांक 09 नवम्बर, 2020 को प्रातः 9:30 बजे शहीद स्मारक, देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम जिला प्रशासन की देखरेख में सम्पन्न कराया जायेगा।

21 वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के विशेष अवसर पर दिनांक 09 नवम्बर, 2020 को प्रातः 9:55 से 12:00 बजे तक पुलिस लाईन, देहरादून में ‘‘राज्य स्थापना परेड’’ एवं विकास पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा। उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा एवं पुलिस बल द्वारा साहसिक करतब का आयोजन किया जायेगा।

कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य बचाव सम्बन्धी दिशा-निर्देश का कड़ाई से अनुपालन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त समारोह में चुनिंदा महानुभावों/अधिकारियों/व्यक्तियों को ही आमंत्रित किया जायेगा ताकि कोविड-19 के सम्बन्ध में निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके। इसी प्रकार राज्य स्थापना की 20वीं वर्षगांठ/21वें राज्य स्थापना दिवस पर समस्त जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे एवं प्रभारी मंत्रीगणों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा। इन्हीं कार्यक्रमों के दौरान सम्बन्धित जिले की योजनाओं का शिलान्यास / लोकार्पण की कार्यवाही सम्पन्न करायी जाये। जिन प्रभारी मंत्रियों के पास एक से अधिक जनपदों का प्रभार है उन जनपदों में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा नामित सांसद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा। संबंधित जिले के समस्त विधायकों को उपरोक्त कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जायेगा। विभागवार शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रमों की रूपरेखा अपर मुख्य सचिव, नियोजन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं से सम्बन्धित कार्य सचिव, मुख्यमंत्री (घोषणा) से समन्वय स्थापित करते हुए सम्पन्न कराया जायेगा।

राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अपराह्न में गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के लिये प्रस्थान करेंगे। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आईटीबीपी एवं पुलिस बल की परेड का आयोजन किया जायेगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 10 नवम्बर को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में स्थानीय भ्रमण के अन्तर्गत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी की दूधातोली स्थित समाधि में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विभिन्न विभागों के लोकार्पण / शिलान्यास मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किये जायेंगे। राज्य स्थापना समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु नोडल विभाग, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड होगा। इस हेतु डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, महानिदेशक सूचना को नामित किया गया है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.