सोमवार, दिसम्बर 1, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

द नोमैड्स लैंड : वन गुज्जर्स – हिमालय की गोद में खेलती खानाबदोश सांसें

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2024 4:25 अपराह्न

देहरादून : द नोमैड्स लैंड : वन गुज्जर्स, दूरदर्शी फिल्ममेकर भारतबाला द्वारा  रचित एक ऐसी विलक्षण कृति है जो हमें हिमालय के हृदय की गहराइयों में ले जाती है। पर्वत की इन वादियों में वन गुज्जर समुदाय की अनूठी गाथा उजागर होती है, एक ऐसी कहानी, जो मनुष्य, पशु और प्रकृति के मध्य सह-अस्तित्व की सदियों पुरानी भाषा बोलती है। यह भाषा, जिसे वन गुज्जर समाज न केवल समझता है, बल्कि जीता भी है, सदियों से उनके जीवन का आधार बनी हुई है।

द नोमैड्स लैंड : वन गुज्जर्स उत्तराखंड सीरीज़ की नवीनतम रिलीज़ है, जो रूरल इंडिया सपोर्टिंग ट्रस्ट (आरआईएसटी) के साथ साझेदारी में एक वर्चुअल भारत प्रोडक्शन है। इन फिल्मों में उत्तराखंड की विशिष्ट विषयवस्तु, पहल और सांस्कृतिक प्रथाओं का अध्ययन अंतर्निहित किया गया है। स्वयं को वर्चुअल भारत के इस अलौकिक कथानक में सराबोर हो जाने दें , एक रचनात्मक अभयारण्य में जहां कलात्मकता अपने उच्चतम शिखर पर स्थित है। यह एक मनमोहक कथा है जो मनुष्य, जानवर और प्रकृति के बीच अविरत सहज अस्तित्व को अनावृत करती है, जिसका प्रतिनिधित्व वन गुज्जर करते हैं। ।

बदलते क्षितिजों की गाथा

हिमालय के आसमान के नीचे एक पेड़ पर बैठा हुआ युवक वन गुज्जर जीवन का चित्रण करता है – कोई स्थायी आवास नहीं, कोई संपत्ति नहीं, सदा चलायमान रहना, प्रकृति के साथ पूर्ण समन्वय में जीना। वन गुज्जर वस्तुतः घुमंतू होते हैं, पशुपालन के माध्यम से स्वयं को जीवित रखते हुए यह मुस्लिम शाकाहारी गर्मियों को पहाड़ों में और सर्दियों को मैदानों में बिताते हैं। उनकी अद्वितीय परंपरा वर्षों से चलती आ रही है, जो मनुष्य, जानवर और प्रकृति के बीच सूक्ष्म संतुलन का उदाहरण है। वन गुज्जर सिर्फ उतना ग्रहण करते हैं जितना उन्हें जीवित रहने के लिए चाहिए, और वे उन वनों को संरक्षित रखते हैं जिन्हे वे घर कहते हैं। प्रेम और राजशाही की किंवदंतियाँ और गीत उनके समृद्ध इतिहास में परतें जोड़ते हैं। आज, वन रक्षा कानून और परमिट उनकी जीवन शैली को चुनौती देते हैं, परन्तु  उनका प्रकृति के साथ लंबे समय से चलता आ रहा संबंध जीवित है।

द नोमैड्स लैंड : वन गुज्जर्स इन पहाड़ी घुमंतुओं की अविजित आत्मा को नमन है, पहाड़ों की दीर्घजीवी धरोहर का साक्षी है, और सह-अस्तित्व की उनकी सामंजस्यपूर्ण भाषा का उत्सव है। बढ़ते प्रतिबंधात्मक कानूनों का सामना करते हुए, उनका अस्तित्व जंगल में व्याप्त है, जहां वे एक अभिन्न, रहस्यमयी उपस्थिति हैं।

हमारे साथ आरूढ़ हों इस कलात्मक यात्रा पर

वर्चुअल भारत चैनल पर इस कलात्मक यात्रा पर आरूढ़ हों । वन गुज्जरों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले उत्साह, अविचलित स्थिरता और असीम जीवनशक्ति का अनुभव करें, और इस अनुभव को, इस कथा को आत्मसात कर लें, जो घर, स्थायित्व और अपनेपन की हमारी अवधारणा को चुनौती देती है।

रूरल इंडिया सपोर्टिंग ट्रस्ट (आरआईएसटी) के बारे में

इस ट्रस्ट की स्थापना 2007 में हुई। उसके बाद से ही ट्रस्ट समानता के मूल सिद्धांतों के प्रति पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। दृढ़ता से इस बात का पुरजोर समर्थन करता है कि उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं तक पहुँच एक सार्वभौमिक अधिकार है। वह ऐसे भारत की कल्पना करता है, जिसमें शारीरिक औसर मानसिक कल्याण के अवसर सबको समान रूप से मिलें। ट्रस्ट सक्रिय रूप से समान विचारों वाले संगठनों के साथ सहयोग करता है। संगठन का मिशन गरीबी को कम करने के लिए प्रभावशाली साझेदारियां बनाना है। साथ ही वह सामाजिक विषमताओं को हल करने के लिए समर्पित संगठनों को अनुदान देने के प्रयास भी करता है। युवाओं को शामिल करने, शिक्षित और मनोरंजन करने पर विशेष ध्यान देता है। ट्रस्ट का उद्देश्य हाशिए पर रह रहे समुदायों की मानवीय कहानियों को कलात्मक रूप से सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करना है। वह ज्ञान, सशक्तीकरण, आजीविका उन्नयन और महिला सशक्तीकरण के प्रयासों का समर्थन करता है। इसके बारे में ज़्यादा जानकारी www.ristrust.org पर प्राप्त की जा सकती है।

वर्चुअल भारत के बारे में

वर्चुअल भारत 1000 फिल्मों के निर्माण की यात्रा है। जो भारत की 5,000 साल पुरानी सभ्यता में कला, संस्कृति, वास्तु, संगीत, लोक कथाओं और परंपराओं की अनदेखी, अनकही कहानियों को सिनेमाई कैनवास पर उतारती है। इसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसा  वृहद्  डिजिटल संकलन  उपलब्ध करवाने का है जो मानवीय पहलुओं परआधारित होगा। युवाओं के मन मस्तिष्क को समसामयिक, अनुभवों पर आधारित कंटेंट के ज़रिए जोड़ता है, शिक्षित करता है और युवा मस्तिष्कों को मनोरंजन करता है। इस तरह वर्चुअल भारत देश की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा करता है, उसे ऊपर उठाता है और निर्माण करता है। इसके बारे में ज़्यादा जानकारी www.virtualbharat.com पर प्राप्त की जा सकती है। 

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रधानमंत्री मोदी ने “मन की बात” में की उत्तराखंड की विशेष ब्रांडिंग, मुख्यमंत्री धामी के कामों पर PM MODI की मुहर
  • मुख्यमंत्री के आश्वासन पर चौखुटिया का उपजिला चिकित्सालय आंदोलन स्थगित; टोकन मनी जल्द जारी होगी, विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे तैनात
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की उत्तराखंड की विशेष ब्रांडिंग, मुख्यमंत्री धामी के कामों पर पीएम मोदी की मुहर
  • 20वां नाबोत्सव का हुआ समापन, उत्तराखंड ने किया शानदान प्रदर्शन
  • राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विरासत को सुरक्षित व सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • राज्यपाल ने किया ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में आयोजित ड्ल्यूएसडीएम-2025 का समापन
  • 2030 तक HIV एड्स महामारी को समाप्त करना : भारत का अगला बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसर
  • भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 03 दिसंबर को भगवंत ग्रुप का रजत जयंती समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां होंगी सम्मानित
  • राज्य में बनेगी 23 नई खेल अकादमियाँ, हर साल 920 इंटरनेशनल एथलीट तैयार होंगे – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के तहत 02 दिसंबर को कोटद्वार में जनपद स्तरीय कैंप का आयोजन – एलडीएम मीनाक्षी शुक्ला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.