रविवार, जून 1, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दुःखद : नहीं रहे पहाड़ी टोपी देश भर में पहचान दिलाने वाले कैलाश भाई

शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2022 12:18 पूर्वाह्न

 

चमोली : पहाड़ी टोपी को प्रदेश ही नहीं देश भर में पहचान दिलाने वाले हरफनमोला कलाकार कैलाश भट्ट हमारे बीच नहीं है। सोमवार को देहरादून में एक लंबी बीमारे के बाद उनका देहवसान हो गया है। इस दुखद सूचना से चमोली जिले के साथ ही उत्तराखंड का हर आदमी स्तब्ध है। यूं अचानक कैलाश भाई का चला जाना सबको अचंभित कर रहा है। कैलाश भट्ट काफी समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को अपराह्न बाद उन्होंने देहरादून में अंतिम सांस ली। इनका देहरादून इंद्रेश हास्पिटल में इलाज चल रहा था। ये अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गये है। इनके असामयिक निधन पर चमोली जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कैलाश भट्ट अक्षत नाट्य संस्था से भी जुड़े हुए थे। साथ गोपेश्वर में होने वाली तमाम सामाजिक गतिविधियों में इनकी अहम भूमिका रहती थी। इनके असामयिक निधन पर चमोली के कलाकारों के साथ ही, सामाजिक, राजनैतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक प्रकट किया।

लोगों के सिरों पर गोल पहाड़ी टोपी सजाने वाले कैलाश भट्ट अब नहीं रहे। उनका फूलदेई के त्यौहार के दिन आज निधन हो गया। पहाड़ी टोपी और मिर्ची जैसे पारंपरिक परिधानों से देश दुनिया को परिचित कराने वाले कैलाश भट्ट छोटी उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने उन पहाड़ी और उत्तराखंडी परिधानों को देश दुनिया के विभिन्न मंचों पर ले जाने का काम किया, जिनको लोग भूल चुके थे। नई पीढ़ी को संस्कृति के प्रतीक और परिचायक परिधानों से साक्षात्कार कराया। लोगों को फिर से उन जड़ों से जोड़ने का काम किया, जिनको लोग भुला और बिसरा चुके थे।

कैलाश भट्ट ने पहाड़ी टोपी और मिरजई परिधान बनाए। उनको नई पहचान दिलाई। फूलदेई त्यौहार के दिन इस हृदय विदारक घटना नें झकझोर कर रख दिया। पहाड़ी टोपी और मिरजई परिधान को बनाने वाले लोकसंस्कृतिकर्मी कैलाश भट्ट दुनिया को अलविदा कह गए हैं।लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए भट्ट जी ने शानदार काम किया। लोकसंस्कृति के पुरोधा का यों ही असमय चले जाना है बेहद पीड़ादायक है। जिससे एक खालीपन हो गया है। जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने मिरजई परिधानों से पहली बार साक्षात्कार करवाया। इसको संजोने का बीड़ा खुद के कंधों पर उठाया। जीवनभर चुपचाप लोक की सेवा करते हुये इस दुनिया से चले गये। संजय चौहान ने फेसबुक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनका जाना मेरे लिये व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति है। विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी पहाड़ी टोपी और पहाड़ी मिरजई परिधानों को कैलाश भट्ट ने नया जीवन दिया था। जनपद चमोली के गोपेश्वर में हल्दापानी में रहने वाले कैलाश भट्ट द्वारा बनाये गए टोपी और मिरजई परिधानों के कई जानी मानी हस्तियाँ प्रशंसक और मुरीद थी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्टार्टअप बूट कैंप में युवाओं ने स्टार्टअप के दिए अडियाज
  • नही बदल जायेगा हॉकी स्टेडियम का नाम, वंदना कटारिया ने प्रेस के माध्यम से किया खुलासा
  • सरकारी राशन दुकानों में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ पूर्ति अधिकारी को दिया ज्ञापन
  • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने पत्रकारों को ‘पत्रकार गौरव सम्मान’ से नवाजा, सरकार पत्रकारों के हितों को संरक्षित व सुरक्षित रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है-वंशीधर तिवारी
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उत्तराखंड ने प्रस्तुत की स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियाँ
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों के साथ किया संवाद, कहा – राज्य में सेवानिवृत्त सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए बनाया जाएगा सेंटर
  • अंकिता भंडारी हत्या में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 3 आरोपियों को आजीवन कारावास
  • उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, ऐसा रहेगा मौसम
  • ऑपरेशन शील्ड : भारत-पाक सीमा पर बढ़ी तैयारी, आज 6 राज्यों में मॉक ड्रिल, हवाई हमलों से निपटने का अभ्यास
  • दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं की गाड़ी पर गिरा पत्थर, 2 की मौत, 4 घायल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.