शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्रीय आरक्षण की मांग को लेकर उबला पैनखंडा समुदाय

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 25, 2026 4:38 अपराह्न

ज्योतिर्मठ (चमोली): पैनखंडा संघर्ष समिति ने अपने समुदाय को केंद्रीय आरक्षण की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर हुंकार भर दी है। सोमवार को ज्योतिर्मठ में आयोजित समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 27 फरवरी को अपनी मांगों के समर्थन में एक विशाल आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में पैनखंडा क्षेत्र के 58 गांवों के ग्रामीण और भारी संख्या में युवा शिरकत करेंगे।
8 साल पहले मिला था राज्य में हक
बैठक में वक्ताओं ने याद दिलाया कि लंबी लड़ाई के बाद करीब 8 साल पहले पैनखंडा समुदाय को राज्य की पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल किया गया था। वर्तमान में यह समुदाय राज्य स्तर पर 14 प्रतिशत आरक्षण का लाभ उठा रहा है। हालांकि, केंद्रीय सेवाओं और केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ न मिलने के कारण क्षेत्र के मेधावी युवाओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
युवाओं के भविष्य के लिए निर्णायक जंग
पैनखंडा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अब समय आ गया है जब इस हक को केंद्र स्तर पर भी हासिल किया जाए। समिति का तर्क है कि भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर वे केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल होने की तमाम अर्हताएं पूरी करते हैं। 27 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो इस आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मंडल मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल
  • बलूनी पब्लिक स्कूल ने 100% परिणाम के साथ रचा नया कीर्तिमान
  • युवक ने लगाई अलकनंदा में छलांग, मौत
  • चमोली : डीएम गौरव कुमार के सख्त निर्देश, स्वजल और रीप योजनाएं समय पर हों पूरी
  • सामाजिक संगठन ने किया अच्छी चिकित्सकीय सेवा पर डाक्टर व सहकर्मी को सम्मानित
  • लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं
  • मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण
  • मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण
  • एआई और टेक्नोलॉजी से जुड़े आयोजन राज्य को देंगे नई दिशा : सीएम धामी
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.