गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : बीज बम अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रभावित हो रही जैव विविधता को संरक्षित करना

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2022 3:58 अपराह्न
टिहरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय देहरादून में ‘बीज बम अभियान‘ सप्ताह का शुभारंभ किया गया। साप्ताहिक कार्यक्रम आज 9 जुलाई से 15 जुलाई, 2002 तक आयोजित किया जाएगा। ‘बीज बम अभियान‘ का मुख्य उद्देश्य प्रभावित हो रही जैव विविधता को संरक्षित करना तथा वन्य जीवों की खाद्य श्रंखला को पुनर्जीवित कर वन्यजीव-मानव संघर्ष में कमी लाना है। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने के लिए विकास भवन सभागार नई टिहरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने स्कूली बच्चों को बीज बम अभियान पद्धति की जानकारी देते हुए स्वयं इस अभियान का हिस्सा बनकर अन्य को भी जागरूक करने की बात कही। कहा कि बीज बम बनाने का बहुत ही सिंपल तरीका है, मिट्टी और गोबर के गोले बनाकर उसके अंदर बीज रखना है, औऱ बीज बम बनने के बाद इनको जंगलों में रखा जाएगा, इससे वनस्पति तैयार होगी और उनके फल फूल जंगली जानवरों को खाने के लिए मिलेंगे और वे घनी आबादी में नही आएंगे और न ही फसलों को नुकसान पहुंचाएंगे। इससे पर्यावरण का भी संरक्षण होगा। उन्होंने वन विभाग को बीज बम अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्लान बनाकर कार्य करने को कहा। साथ ही जन आंदोलन के रूप में स्वयं सहायता समूह, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, वन पंचायत प्रतिनिधि पंचायत आदि की भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा।
बीज बचाओ आंदोलन के कर्मवीर, इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार विजेता एवं समाजसेवी जड़धार गांव निवासी विजय जड़धारी ने कहा कि बीज बम योजना नेचुरल फार्मिंग की एक अच्छी योजना है। उन्होंने अपने स्लोगन श्क्या है जंगल के उपकार मिट्टीश् पानी और बयार, जिंदा रहने के आधारश् से शुरू करते हुए कहा कि पौधे और बच्चे एक समान होते हैं, पौधरोपण के बाद उनका संरक्षण बहुत जरूरी है। सभी लोग पौधरोपण जरूर करें, हमारे शास्त्रों में भी एक पेड़ को दस पुत्रों के समान माना गया है। उन्होंने हैंवालघाटी में हुए चिपको आंदोलन से भी बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उनकी पुस्तक उत्तराखंड की प्राकृतिक खाद्य प्रजातियां में 130 प्रजातियां ऐसी हैं जो नेचुरल फार्मिंग की हैं। कहा कि बारह अनाज की फसल से उत्पन होने वाले अन्न को खाने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इस मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी शशिभूषण उनियाल, ग्राम प्रधान सौड़ पुष्पा उनियाल, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी बी.डी. उनियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • उत्तराखण्ड में SIR के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित,12 प्रतिशत डिजिटाईज
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.