गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीमित संसाधनों से आत्मनिर्भरता तक का सफर : दून की “लखपति दीदी” संतोषी सोलंकी 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

शेयर करें !
posted on : जनवरी 22, 2026 5:46 अपराह्न
  • एनआरएलएम से जुड़कर 2018 में शुरू किया सफर, आज बनी लखपति दीदी
  • 60 लाख टर्नओवर, 18 लाख वार्षिक लाभः लखपति दीदी की सफलता की मिसाल
  • प्रिटिंग प्रेस से रोजगार, लखपति दीदी ने चार महिलाओं को रोजगार से जोड़ा
  • ब्लॉक की सभी समूह के बैनर, पोस्टर सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस में ही होते हैं प्रिंट
  • बड़ी कंपनियों के ऑर्डर से मिलता है आत्म बल- संतोषी
देहरादून : प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली एक प्रेरणादायी कहानी देहरादून जनपद के सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंकरपुर निवासी संतोषी सोलंकी की है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल कायम की है। आज संतोषी सोलंकी एक सफल उद्यमी और ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी हैं तथा 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।
भारत सरकार द्वारा 77वीं गणतंत्र दिवस परेड के लिए देशभर से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, खिलाड़ियों, महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों, स्टार्टअप उद्यमियों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य से देहरादून जनपद की संतोषी सोलंकी का चयन ‘लखपति दीदी’ के रूप में किया गया है, जो परेड में सहभागिता के साथ-साथ अपनी सफलता की प्रेरणादायी यात्रा भी साझा करेंगी।
संतोषी सोलंकी आज न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं, बल्कि वे ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम भी बन चुकी हैं। उन्होंने अब तक अपने गांव एवं आसपास की 250 से अधिक महिलाओं को विभिन्न उद्यमों के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया है। वर्ष 2018 में संतोषी सोलंकी ने सेलाकुई में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर प्रिंटिंग प्रेस व्यवसाय की शुरुआत की। एकता स्वयं सहायता समूह की सदस्य रहते हुए उन्होंने आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन के अंतर्गत सीसीएल, सीईएफ एवं सीसी के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। आज वे सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस का सफल संचालन कर रही हैं, जिससे उन्होंने अब तक 60 लाख रुपये से अधिक का टर्नओवर अर्जित किया है।
सेलाकुई स्थित सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से बैनर, पोस्टर, विजिटिंग कार्ड, सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री सहित विभिन्न प्रकार के प्रिंटिंग कार्य किए जा रहे हैं। संतोषी सोलंकी अपने पति के साथ मिलकर इस उद्यम का संचालन कर रही हैं तथा अपनी प्रिंटिंग प्रेस में चार स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्रदान कर उन्हें भी आत्मनिर्भर बना रही हैं।
संतोषी सोलंकी ने बताया कि पेपर वर्क के साथ फ्लेक्स मशीन की शुरुआत के बाद उन्हें बड़ी कंपनियों से भी लगातार ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। टप्परवेयर प्लास्टिक कंपनी, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, हैब फार्मा एवं हिमालयन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां उनकी प्रिंटिंग प्रेस से पैकेजिंग एवं प्रचार सामग्री के ऑर्डर देती हैं, जिससे बड़े स्तर पर कार्य एवं बेहतर लाभ संभव हो पा रहा है।
जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर जनपद की अनेक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में सहसपुर ब्लॉक की संतोषी सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से लखपति दीदी बनी हैं, जो 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर प्रदेश की सफलता की कहानी साझा करेंगी।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से जनपद में समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड के लिए प्रदेश भर से देहरादून जनपद की संतोषी सोलंकी का चयन हुआ है, जो समूह स्तर पर प्रिंटिंग व्यवसाय में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।
आज संतोषी सोलंकी की पहचान केवल एक सफल उद्यमी के रूप में नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास की सशक्त प्रतीक के रूप में उभरकर सामने आई है। उनका यह सफर न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और समाज की महिलाओं के भविष्य को नई दिशा दे रहा है।

 

1 of 6
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.