शनिवार, अप्रैल 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र पौड़ी, श्रीनगर एवं चौबट्टाखाल हेतु नामित जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 9, 2021 3:03 अपराह्न
पौड़ी : आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन में आज विकास भवन सभागार पौड़ी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी ईला गिरि के समक्ष जनपद के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र पौड़ी, श्रीनगर एवं चौबट्टाखाल हेतु नामित जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण से पहले जनरल बिपिन रावत जी सी.डी.एस. के आकस्मिक निधन पर 02 मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसी प्रकार जनपद के विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने विभागों/कार्यालयों में भी 02 मिनट का मौन रखते हुए जनरल बिपिन रावत जी सी.डी.एस. को श्रद्धांजलि दी गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरि ने समस्त सैक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अन्तर्गत आंवटित मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर निर्धारित प्रारूपों पर रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय, पौड़ी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि भौतिक सत्यापन हेतु अपने विभागीय वाहन का प्रयोग करें, यदि किसी अधिकारी के विभाग में वाहन उपलब्ध न हो तो नोडल ऑफिसर परिवहन/वाहन व्यवस्था से समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को जिम्मेदारी के साथ लेना सुनिश्चित करें और कोई भी शंका हो तो उसका निदान करवा लें। उन्होंने सभी नामित अधिकारियों को अपना वाट्सएप नम्बर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, ताकि निर्वाचन से संबंधित कोई भी जानकारी शेयर की जा सके। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक पोलिंग स्टेशन का विजिट कर निर्धारित प्रारूपों में जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने निर्वाचन प्रक्रिया में जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सैक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग स्टेशन वाइज सूचना जोनल मजिस्ट्रेट या आरओ को उपलब्ध करायेंगे और उसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने नामित अधिकारियों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सभी अपना-अपना वाट्एप नम्बर दे दें, ताकि वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से निर्वाचन संबंधी कोई भी जानकारी शेयर की जा सके और अन्य किसी भी प्रकार की शंकाओं का निदान किया जा सके। कहा कि किसी भी मतदेय स्थल में जाने का प्लान जरूर शेयर कर लें और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निश्चित समयान्तर्गत सभी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र यमकेश्वर, लैंसडौन एवं कोटद्वार हेतु नामित जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट को दिनांक 11 दिसम्बर, 2021 को राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय सभागार कोटद्वार में प्रथम प्रशिक्षण दिया जायेगा। जनपद क्षेत्रान्तर्गत 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 32 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 119 सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। इसके साथ ही प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 01-01 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 04-04 सैक्टर मजिस्ट्रेट आरक्षित रखे गये हैं।
आज प्रशिक्षण में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, जोनल मजिस्ट्रेट सी.सी. गौतम अधि.अभि. पेयजल निगम, प्रो. संजय कुमार प्राचार्य उच्च शिक्षा रा.महा वि. सतपुली, प्रो. अनूप पाण्डे एचएनबी गढ़वाल वि.वि पौड़ी, सुनील कुमार अधि.अभि. लघु सिंचाई, डॉ. अशोक कुमार मिततल एसोसिएट प्रोफेसर रा.डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल, प्रो. डी.एस. नेगी प्रिंसिपल रा.डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल, प्रो. विमल कुकरेती रा.डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल, आर.सी. मिश्रा अधि.अभि. पेयजल निगम श्रीनगर सहित अन्य नामित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन
  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.