गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधि विधान के साथ खुले चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, सैकड़ों शिव भक्तों ने किए भगवन रुद्रनाथ के निर्वाण दर्शन

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2024 12:22 अपराह्न
चमोली : चमोली जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर यहां मुख्य पुजारी आचार्य वेद प्रकाश भट्ट ने पौराणिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर मंदिर के कपाट खोले। मंदिर के कपाट खुलने के मौके पर सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों ने भगवान रुद्रनाथ के दक्षिणमुखी मुखारबिंद के निर्वाण दर्शन कर पूजा अर्चना की।
रुद्रनाथ भगवान की विग्रह डोली ने 16 मई को अपने शीतकालीन गद्दी स्थली गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ मंदिर के लिये प्रस्थान किया। जिसके बाद यात्रा रात्रि प्रवास के लिये ल्वींटी बुग्याल पहुंची। जहां 17 मई को प्रातः कालीन पूजा अर्चना के बाद चल विग्रह दोपहर में रुद्रनाथ धाम पहुंचा। जहां 18 मई को पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने के मौके पर उम्मीदें ग्रुप और गोपीनाथ रुद्रनाथ मंदिर समिति की ओर से मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया था। जबकि उम्मीदें ग्रुप की ओर से मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। पंडित हरीश भट्ट का कहना है कि रुद्रनाथ देश में एकमात्र मंदिर है। जहां भगवान शिव के दक्षिणमुखी एकानन मुखमंडल के दर्शन होते है। ऐसे में यह स्थान शिव भक्तों के लिये पौराणिक काल से ही आस्था और विश्वास का प्रतीक रहा है। इस मौके पर मनोज बिष्ट, प्रबोध डिमरी, प्रवीण, मनोज जुयाल, अमित एस नेगी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती : “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, आईएमए उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.