शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2026 1:44 पूर्वाह्न
  • ‎स्कूल-कॉलेजों में नियमित गतिविधियां, अस्पतालों की पर्चियों पर लिखे जाएंगे स्वीप के स्लोगन

टिहरी : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अभियान संचालित करने तथा विगत निर्वाचन में कम मतदान वाले बूथों पर विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।

‎सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना और स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की बैठकों में स्वीप की शपथ दिलाने, पात्र लोगों के मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए फार्म-6 भरवाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा।

‎स्कूल-कॉलेजों में नियमित गतिविधियां होंगी

‎शिक्षा विभाग को विद्यालयों में रैली, नुक्कड़ नाटक, शपथ, पोस्टर, निबंध, स्लोगन एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों को 31 अक्टूबर तक कम से कम एक गतिविधि आयोजित कर उससे संबंधित फोटो और वीडियो उपलब्ध कराने को कहा गया। उत्कृष्ट गतिविधियां आयोजित करने वाले विद्यालयों को राज्य स्थापना दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। महाविद्यालयों में प्रत्येक 15 दिन में कम से कम एक स्वीप गतिविधि आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ने के लिए कैंपस एंबेसडर भी बनाए जाएंगे।

‎युवक-महिला मंगल दलों को भी जिम्मेदारी

‎जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) विभाग को युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों के माध्यम से प्रत्येक माह कम से कम एक स्वीप गतिविधि आयोजित कराने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक विकासखंड से एक महिला मंगल दल और एक युवक मंगल दल की उत्कृष्ट गतिविधि का चयन कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। खंड विकास अधिकारियों को विकासखंडों के खाली भवनों पर मतदाता जागरूकता संबंधी पेंटिंग कराने तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और बच्चों के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

‎वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की बनेगी सूची

‎समाज कल्याण विभाग को वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार करने और उनके लिए एंबेसडर नामित करने के निर्देश दिए गए, जो संबंधित मतदाताओं की आवश्यकताओं एवं मतदान संबंधी जानकारी का ध्यान रखेंगे। लीड बैंक अधिकारी को बैंकों तथा डाकघरों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की सूची उपलब्ध कराने और इनके माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश प्रसारित करने को कहा गया।

‎अस्पतालों की पर्चियों पर लिखे जाएंगे स्वीप के स्लोगन

‎स्वास्थ्य विभाग को एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली पर्चियों पर स्वीप से संबंधित जागरूकता स्लोगन अंकित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि उपचार के लिए आने वाले लोगों तक मतदान का संदेश पहुंचे। खेल विभाग को खेल गतिविधियों के दौरान मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाने और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को भी नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए।

‎सीडीओ ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने और आयोजित गतिविधियों की प्रगति का विवरण संकलित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम निष्पक्ष, समावेशी एवं गैर-पक्षपातपूर्ण होने चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग कर सके।

‎बैठक में जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, जिला पंचायत राज अधिकारी एम एम खान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, एलडीएम मनीष मिश्रा, डीओ पीआरडी रविंद्र फोनिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.