posted on : मार्च 29, 2022 10:31 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से को मुख्यमंत्री आवास में चार धाम तीर्थ पुरोहित हकदारी महापंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमण्डल में प्रवक्ता चार धाम महापंचायत डा बृजेश सती, अध्यक्ष गंगोत्री मंदिर समिति हरीश सेमवाल, अध्यक्ष, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा पुरुषोतम उनियाल, संयोजक महापंचायत सुरेश सेमवाल, अध्यक्ष व्यापार सभा केदारनाथ धाम चंडी प्रसाद तिवारी, महेश सेमवाल, निखिलेश आदि उपस्थित थे।




