गुरूवार, जून 12, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बड़कोट : राधा-बल्लभ परंपरा के संत श्री सहचरी चरणदास महाराज का निधन, आज दुनकेश्वर महादेव मंदिर के समीप दी जाएगी समाधि

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2025 1:38 पूर्वाह्न

बड़कोट: उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के ग्राम बिगराड़ी स्थित श्री दुनकेश्वर महादेव मंदिर के संत श्री राधा-बल्लभ संप्रदाय के प्रतिष्ठित संत श्री श्री सहचरी चरणदास महाराज अब इस नश्वर संसार से विदा लेकर परलोक को प्रस्थान कर गए हैं। वर्षों तक भक्ति, वैराग्य और राधा प्रेम की अखंड साधना में रत रहने वाले इस दिव्य संत के निधन से न केवल संप्रदाय में, बल्कि व्यापक संत समाज और जनमानस में शोक की लहर है।

यहां दी जाएगी समाधि

उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनको आज 13 मई को श्री दुनकेश्वर महादेव मंदिर के समक्ष स्थित पवित्र भूमि पर समाधि दी जाएगी। यह वही स्थान है, जहां उन्होंने जीवन के अनेक वर्ष साधना, मौन और तप में बिताए थे।

बचपन में ही सन्यास, सेवा का अद्भुत सफर

श्री सहचरी चरणदास महाराज ने बचपन में ही गृहस्थ जीवन त्याग दिया था और संन्यास का व्रत ले लिया था। उन्होंने महाकुंभ आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और महाकुंभ संचालन समिति के सचिव पद पर रहते हुए अपनी सेवा से सभी को प्रभावित किया। वे केवल एक संत नहीं थे, वे एक विचारक, एक मार्गदर्शक और एक नीति-प्रवर्तक भी थे।

शास्त्रों के ज्ञाता, राजनीति के मर्मज्ञ

शास्त्रों, वेदों और पुराणों की गहन विद्वता के साथ-साथ सहचरी चरणदास महाराज जी भारत की विदेश नीति, नीति शास्त्र और राजनीतिक शास्त्र में भी विशेष रुचि रखते थे। उनसे हुई चर्चाओं में अक्सर धर्म और राजनीति का अद्भुत समन्वय झलकता था।

अंतिम संवाद, अंतिम संकेत

कल ही उनसे अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी। वृंदावन धाम से वे लौटकर अपने मूल स्थान दुनकेश्वर महादेव मंदिर आने को लेकर उत्सुक थे। बातचीत में उनकी आवाज़ में एक विशेष प्रकार की शांति और तृप्ति थी, जैसे वे किसी उच्च उद्देश्य की पूर्ति की ओर बढ़ रहे हों।

संयोग देखिए, जैसे ही वे मंदिर परिसर में पहुँचे, उन्होंने एक कप चाय पी और शांत भाव से शरीर का त्याग कर दिया। यह उनकी साधना का चरम बिंदु था, कोई हड़बड़ाहट नहीं, कोई शोर नहीं, बस एक मौन विदाई।

श्रद्धांजलि और स्मृति

श्री श्री सहचरी चरणदास महाराज केवल एक संत नहीं थे, वो एक युग थे, जो भले ही अब शरीर से हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी वाणी, उनका दर्शन और उनका प्रेम अमर रहेगा। आज उनको समाधि दी जाएगी।

ॐ शांति शांति शांति

संत परंपरा को शत-शत नमन।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सबसे पहले बीपालएम रेजिमन से शुरू किया उपचार, टीबी मरीजों के लिए वरदान
  • उत्तराखंड गौ सेवा आयोग अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र प्रसाद अंथवाल ने गो सदन नगर निगम रूडकी का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
  • अपात्र राशन और आयुष्मान कार्ड पर डीएम सविन बंसल का शिकंजा, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 13 जून को पुलिस लाइन देहरादून में होगी “महिला जन सुनवाई”
  • उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र प्रसाद अंथवाल ने बिझोली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्हैया गौशाला का किया भूमि पूजन, निराश्रित गोवंश को मिलेगा सहारा
  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में दी चेतावनी, स्वच्छता और अतिक्रमण पर सख़्त निर्देश
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने 123.47 लाख की लागत से बने नलकूप का किया उद्घाटन
  • ग्राम गाड़का महरगांव में जल उत्सव का आयोजन, पौधरोपण व स्वच्छता अभियान के साथ ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 से युवाओं को आत्मनिर्भरता की ओर मिलेगा नया मार्ग
  • देहरादून में “एग्री मित्र उत्तराखंड 2025” कृषि मेले का 14-15 जून को भव्य आयोजन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.