रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पैठाणी : पेड़ पर लटका हुआ मिला प्रेमी जोड़े का शव, जंगल में चारापत्ति लेने गई महिलाओं को दी सूचना

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2022 11:00 अपराह्न

पैठाणी/पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र में प्रेमी प्रेमिका का शव पेड़ से लटका मिला होने का मामला सामने आया है, प्रेमी जोड़ा 2 हफ्ते पहले अपने घर से भागा था। जंगल में घास लेने गई महिलाओं ने लड़की व लड़के का शव पेड़ से लटका होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस मामले में थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने जानकारी देते हुए बताया कि पैठाणी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टीला की कुछ महिलाएं घास लेने के लिए जंगल के खरक में गई थी। जंगल मे उन्हें दो लोग पेड़ से लटके हुए दिखे,पास जाकर देखा तो उन्हें पता चला कि शव लड़की व लड़के का है जो कि कम उम्र के हैं। महिलाओं ने दोनों शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के सम्बंध में जांच-पड़ताल की तो पता चला कि शव गांव से करीब 2 सप्ताह पूर्व लापता हुए प्रेमी जोड़े का है। पुलिस ने प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी होने वाली थी लेकिन शादी से पहले ही प्रेमी जोड़ा गांव से भाग गया। वही लापता दोनों लड़की व लड़के के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी।

थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने जानकारी दी कि दो शव जंगल से लटके मिले। प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है फिर भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि दोनों ने आत्महत्या की है या मामला कुछ और है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0 में 200 छात्र-छात्राओं को शानदार प्लेसमेंट, 35 प्रतिष्ठित कंपनियों की मौजूदगी, लाखों के पैकेज पर चयन
  • धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक
  • मसूरी को मिलेगी “हरित” सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान, उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा – पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्य को मसूरी प्रशासन ने थमाया नोटिस
  • भूमि विवाद प्रकरण में डीएम सविन बसंल के हस्तक्षेप से वर्षों से लटके भूमि सीमांकन पूर्ण
  • नैनीताल–ऊधमसिंहनगर की योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की परखी गयी तैयारियां
  • ज्योतिर्मठ में सामाजिक पहल, शादी-ब्याह समेत सभी आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 51 हजार जुर्माना
  • दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता, रिपोर्ट में खुलासा 
  • जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.