हल्द्वानी / देहरादून : उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ उत्तराखंड प्रदेश सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट के द्वारा की गयी. सम्मेलन में देहरादून टनकपुर एवं कुमाऊं क्षेत्र के कर्मचारियों की समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु गहन विचार मंथन किया गया. बैठक में उत्तराखंड परिवहन निगम की वर्तमान स्थिति एवं उस में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के दौरान चार प्रस्ताव पारित किए गए –
- उत्तराखंड प्रदेश में परिवहन नीति बनाए जाने को लेकर
- निगम में कार्यरत कर्मचारियों के सेवानिवृत्त एवं वीआरएस दिए जाने पर रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति किए जाने
- निगम में कार्यरत संविदा /विशेष श्रेणी चालक /परिचालकों एवं कार्यशाला कर्मियों को नियमित किए जाने
- उत्तराखंड परिवहन निगम का राजकीयकरण किये जाने को लेकर प्रस्ताव पास किया गया.
सम्मलेन में कर्मचारियों के एसीपी को गलत निर्धारण बता कर सेवानिवृत्त तथा कार्यरत कर्मचारियों से वेतन कटौती किए जाने कार्यशाला में पार्ट्स की कमी की पूर्ति ना किए जाने, निगम कर्मचारियों को स्वीकृत 11 प्रतिशत डीए वेतन में न लगाए जाने तथा बोनस दिए जाने की घोषणा न किए जाने पर गहरा रोष प्रकट किया गया.
सम्मलेन में निर्णय लिया गया कि यदि परिवहन निगम कर्मचारियों को तत्काल 11% डीए नहीं लगाया जाता है तथा दिवाली पूर्व नियमित कर्मचारियों को एवं संविदा / विशेष श्रेणी चालक/परिचालक कार्यशाला कार्मिको को बोनस भुगतान नहीं किया जाता है तो संगठन आंदोलन हेतु कार्रवाई करेगा. बैठक में सहेन्द्रपाल, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शरद पवार, प्रदीप त्यागी, बालकृष्ण शर्मा, नवनीत कपिल, बालमुकुंद सुयाल, लक्ष्मण रजवार, दीपक साह, गौरव गुप्ता, पूरण जोशी, प्रेम दुम्का, संजय शर्मा, मदन सिंह बिष्ट, लीला बोरा, ललित पांडे, हरमल सिंह, डीडी शर्मा, हरीश चंद, वीरेन्द्र बिष्ट सहित आदि तीनों मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे .सम्मेलन के अंत में संगठन की तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा भी शेखरानंद पांडे भारतीय मजदूर संघ एवं बृजेश शर्मा महामंत्री भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ द्वारा सर्वसम्मति से की गई.
उत्तराँचल परिवहन मजदूर संघ उत्तराखंड की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की सूची
मदन सिंह बिष्ट प्रदेश संरक्षक, सहदेव सिंह अध्यक्ष, ललिता बोरा कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेमचंद्र दुम्का उपाध्यक्ष प्रथम, विजय सिंह उपाध्यक्ष द्वितीय, दीपक शाह उपाध्यक्ष तृतीय, बालमुकुंद सुयाल महामंत्री, आशु उप महामंत्री, वीरेंद्र सिंह बिष्ट मंत्री प्रथम, सहेन्द्रपाल सिंह मंत्री द्वितीय, जयराम मंत्री तृतीय, ताराचन्द्र जोशी कोषाध्यक्ष, बालकृष्ण शर्मा संगठन मंत्री, नवीन सिंह कार्यालय सचिव, दीपक शर्मा कार्यालय सहसचिव, संजीव कुमार प्रचार मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य हेमराज बहुगुणा, संजय संतोष, विनोद कुमार, महेश जोशी, चंद्रशेखर पाठक, रंजीत कौर, मीना कोरंगा, अशोक राय, सीमा सिंह, कौशल कुमार बनाये गये. उपरोक्त के अतिरिक्त 5 विशेष आमंत्रित सदस्य भी चयनित किए गए.