सोमवार, जनवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्र व राज्य सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं को कर रही है प्रोत्साहित – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2021 5:45 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा संचालित योजना हेतु शारदानाथ स्नान घाट का 3.5 करोड़ की लागत से निर्माण व पुनर्स्थापना कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत तथा क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य किये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सम्बंधित कार्यदाई संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि शारदानाथ घाट को भव्य रूप में विकसित करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित समय तक निर्माण कार्य पूर्ण करें। कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनता के हितों में कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शारदानाथ घाट का शिलान्यास कर कहा कि भव्य रूप में घाट का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कार्यदाई संस्था द्वारा बनाया गया घाट के नक्शे की जानकारी सम्बंधित अधिकारी से ली। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि नक्शे के स्वरूप घाट का निर्माण कार्य करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि घाट की सुरक्षा दीवार को मजबूती से बनाये, जिससे पानी के  तेज बहाव से खतरा न बना रहे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वीत गांव में घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत महिलाओं को घस्यारी किट वितरण किया। कहा कि महिलाओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए घस्यारी किट वितरित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित कर रही है। कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले, जिससे स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। उन्होंने कहा क्षेत्र में छोटे से बड़े विकास कार्यों में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास की ओर विशेष ध्यान देना है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुनील कुमार, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, मंडल अध्यक्ष, गिरीश पैन्यूली, गंगा समिति अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी, विनीत पोस्ती, सुधीर जोशी सहित अन्य उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
  • अंकिता हत्याकांड : चमोली के बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
  • सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं उत्तराखंड के मेले – रेखा आर्या
  • जेएनएम की नियुक्ति वर्षवार प्रक्रिया से हो
  • कांग्रेसियों ने रखा मनरेगा बचाने को उपवास
  • उत्तराखंड : अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी
  • एप्पल मिशन की बदौलत टिहरी के सतीश ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, पहले सीजन में कमाए 2.5 लाख
  • भाजयुमो खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक विकेश डिमरी ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट
  • साइबर सेल चमोली बन रहा भरोसे की उम्मीद, गलत खाते में ट्रांसफर हुई 50 हजार की राशि पीड़ित को लौटाई
  • संगम पर अंत्येष्टि को लेकर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.