बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुद्रप्रयाग हादसे में बड़ा खुलासा : ट्रक ने पीछे से मारी थी टक्कर, ड्राइवर ने बताया पूरा सच

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2025 3:55 अपराह्न

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग परहुए दर्दनाक हादसे में एक नया खुलासा हुआ है। अलकनंदा नदी में गिरे टेंपो ट्रैवलर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में अब तक दो तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश तीर्थयात्री थे। केदारनाथ के दर्शन के बाद सभी बदरीनाथ की यात्रा पर निकले थे। हरिद्वार के बैरागी कैंप से तीर्थयात्रियों को लाया गया था।

ड्राइवर ने बताई दुर्घटना की पूरी कहानी

गंभीर रूप से घायल चालक सुमित, जो अस्पताल में भर्ती हैं, ने दुर्घटना का कारण बताते हुए कहा कि हम रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ के लिए निकले थे। जैसे ही घोलतीर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने हमारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया और सीधा अलकनंदा नदी में गिर गया।

ड्राइवर के अनुसार, 10 यात्री गाड़ी से छिटककर बाहर गिर गए, जिनमें से कुछ को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 2 तीर्थयात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बाकी यात्रियों की तलाश जारी है।

नदी में सर्च ऑपरेशन

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। तेज बहाव और दुर्गम स्थल के चलते बचाव कार्यों में बाधा आ रही है, लेकिन प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है।

जांच के आदेश

जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। ट्रक की टक्कर और चालक की लापरवाही की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

शोक में डूबे परिजन

हादसे के बाद तीर्थयात्रियों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कई परिवार हरिद्वार से रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं, और प्रशासन से त्वरित राहत व सहायता की मांग कर रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.