मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोकगायक दर्शन के गीतों पर थिरके दर्शक

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2025 11:15 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित सहकारिता मेले के चौथे दिन लोकगायक दर्शन फरस्वाण के गीतों की धूम रही। चौथे दिवस के मेले का शुभारंभ राज्य सभा सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने किया। मेले का शुभारंभ करते हुए भट्ट ने कहा कि सहकारिता मेला आम जन मानस एवं सरकार का सामूहिक प्रयास है। सहकारिता मेलांे के माध्यम से स्थानीय उत्पादो का मार्केट की सुविधा प्रदान की जा रही है। साधन सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण कास्तकारों को दीन दयाल योजना के अन्तर्गत शून्य ब्याज पर 1 लाख से 5 लाख तक का ऋण मुहिया कराया जा रहा है। इससे  युवाओं में खेती की ओर रुझान बढ़ रहा है। जनपद में आलू, राजमा को सहकारिता के माध्यम से उचित मार्केट उपलब्ध हो रहा है। बद्री गाय के घी से काश्तकारों की अच्छी आय हो रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक द्वारा हजारां कास्तकारों को ऋण वितरण किया जा रहा है। मेले से स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा स्थानीय उत्पादो को सहकारिता मेलों के माध्यम से उचित मूल्य में बेच कर मुनाफा कमाया जा रहा है। इससे काश्तकार आत्मनिर्भर हो रहे है।

इस दौरान जिला सहकाकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भुवन नौटियाल ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए नवीन पीढी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। सहकारिता मेलो में सहकारिता की भावना से आम जनमानस को प्रतिभाग करना चाहिए। डीसीबी के पूर्व चेयरमैन गजेन्द्र रावत ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए सहकारिता मेले की महत्वपूर्ण भूमिका है। सहकारिता के माध्यम से मोटा अनाज जैसे कोदा, झंगोरा अन्तराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त कर रहा है।

इस मौके पर लोकगायक दर्शन फरस्वाण ने अपने गीतों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में गुरू राम पब्लिक स्कूल, सरस्वति विधा मंदिर गोपेश्वर, गोपीनाथ मंदिर समिति एवं गोपीनाथ संगीत शाला, गोपीनाथ स्वायत्त सहकारिता, बंसत विहार तथा भुमियाल एवं साधना स्वयं सहायता समूह, कोठियाल गांव की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि नगर पालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश साह, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन जगदीश वैष्णव व राजेन्द्र डिमरी, प्रमुख गैरसैण दुर्गा देवी, भाजपा जिला महामंत्री अरूण मैठाणी व विनोद कनवासी, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री, ऋषि प्रसाद भट्ट, अतुल शाह, मेला अध्यक्ष/सीडीओ डा अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे।

मेले में आयोजित तकनीकी सत्र में सहायक निबंधक देहरादून राजेश चौहान, जिला सहायक निबन्धक वैशाख सिंह राणा, सचिव महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने  टैक्सी योजना, मिलट मिशन योजना, मंडुआ खरीद, पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, शून्य प्रतिशत ब्याज दर ऋण की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वरोजगार करने के लिए 20 लाभार्थियों को 20 लाख के चेक भी वितरित किए गए।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार है अंगदान – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, कुमाऊँ में एसजीआरआर ग्रुप के शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार का दिया सुझाव
  • उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – डॉ. धन सिंह रावत
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत की होगी CBCID जांच, शासन से जारी हुआ आदेश
  • एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
  • फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
  • जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड ने किया “नारी सम्मान” से सम्मानित
  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.