रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग

शेयर करें !
posted on : अगस्त 3, 2026 8:36 अपराह्न
  • सांसद ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता कर आवश्यक पहल का दिया भरोसा, बेरोजगार फिजियोथेरेपिस्टों को रोजगार मिलने की जगी उम्मीद

देहरादून। प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में फिजियोथेरेपिस्ट के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग को लेकर फिजियोथेरेपिस्टों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के हजारों बेरोजगार फिजियोथेरेपिस्टों की समस्याओं से अवगत कराते हुए रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।

देहरादून में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लंबे समय से सरकारी अस्पतालों में फिजियोथेरेपिस्ट के कई पद रिक्त पड़े हैं, जिससे एक ओर योग्य अभ्यर्थी रोजगार से वंचित हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. छितिज उनियाल, डॉ. योगेंद्र सुयाल, डॉ. प्रदीप सेमवाल, डॉ. आकाश शाह, डॉ. रविंद्र कुमाई, डॉ. रविंद्र तथा डॉ. अवनीत रावत शामिल रहे। सभी ने प्रदेश के हजारों बेरोजगार फिजियोथेरेपिस्टों की ओर से अपनी मांग सांसद के समक्ष रखी।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस विषय को गंभीरता से उठाएंगे तथा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर फिजियोथेरेपिस्ट के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रयास करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द निर्णय लेकर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करेगी, जिससे योग्य फिजियोथेरेपिस्टों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने सकारात्मक आश्वासन के लिए सांसद नरेश बंसल का आभार भी व्यक्त किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, विकसित होगा नेविगेशन ऐप
  • आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज
  • जोशीमठ में इसी माह शुरू होंगे 115 करोड़ के सीवरेज-पेयजल काम
  • युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी
  • शीला समुंद्र पहुंची मां नंदा की बड़ी जात
  • होम स्टे नीति से पहाड़ों में पर्यटन को नई रफ्तार, रिवर्स पलायन को मिल रहा बढ़ावा
  • वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • बदरीनाथ में गूंजा देवभूमि का लोक रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.