posted on : जून 11, 2022 4:28 अपराह्न
सतपुली। सतपुली स्थिति दंगलेश्वर में हुई चोरी का तहसील प्रशासन ने 24 घंटे में खुलासा कर चोर की निशानदेही पर माल भी बरामद कर लिया गया है । बताते चलें कि विगत 8 जून को देर रात चोरों ने दंगलेश्वर मंदिर में निर्माण कार्य के लिए लाइ गई सरिया का एक बण्डल और साथ में कमरे का ताला तोड़ कर टार्च व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था । जिसकी मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी ने तहसीलदार को तहरीर दी गई ।जिसके बाद तहसील प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए चोर को उसके घर से शुक्रवार शाम को पकड़ लिया । चोर से की गई पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सरिये का बण्डल और टार्च बरामद कर ली गई
तहसीलदार सुधा डोभाल ने बताया कि ओम प्रकाश पुत्र स्व० अनुसूया प्रसाद ग्राम उखलेत निवासी को शुक्रवार शाम को उसके घर से पकड़ा गया तथा पूछताछ के बाद उसने चोरी किये जाने की बात कबूली । जिसके बाद चोर की निशानदेही पर सरिया जोकि नयार नदी में छुपाया गया था को जब्त किया गया वहीं टार्च उसके पास के कमरे से बरामद की गई । अभियुक्त के खिलाफ धारा 380 और 457 के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद माल को जब्त कर शील कर दिया गया तथा चोर को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है । राजस्व टीम में तहसीलदार सुधा डोभाल के साथ सुमित, नरेंद्र सिंह पीआरडी तथा संदीप होमगार्ड शामिल थे।


