टिहरी : टिहरी पुलिस की अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी, 09 लाख रुपये की 80.25 ग्राम अवैध समैक सहित 01 शातिर तस्कर गिरफ्तार,विगत एक हफ्ते के भीतर दो मामलों में 13.50 लाख रुपए की कुल 120.51 ग्राम अवैध स्मैक की गयी बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढवाल तृप्ति भट्ट द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं जनपद को नशा-मुक्त किए जाने के तहत मादक पदार्थों की धरपकड़/रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुयी है।
थाना मुनिकीरेती पुलिस व एसओजी टिहरी गढ़वाल की संयुक्त टीम द्वारा 12 दिसम्बर 2021 की रात्रि स्मैक तस्करी कर रहे एक शातिर व्यक्ति को वाहन संख्या UK08X- 0909 (शेवरले क्रूज) में अवैध स्मैक की तस्करी करते थाना मुनीकीरेती क्षेत्रान्तर्गत हर्बल गार्डन के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से कुल 80.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी, जिसकी कीमती लगभग 09 लाख रुपये है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल राजन सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय नई टिहरी में प्रेसवार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत 07 दिसम्बर 2021 को भी मुनीकीरेती पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा 4.50 लाख रुपये की 40.26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। टिहरी पुलिस की लगातार कार्यवाही से एक सप्ताह में 02 नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ ही 120.51 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गयी है। एसओजी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गयी उक्त कार्यवाही पर एसएसपी टिहरी द्वारा टीम की भरपूर सराहना की गयी तथा कहा गया कि उक्त टीम से भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यवाहियों की आशा रखी जाती है।
नाम पता अभियुक्त
- सोनू पाल पुत्र राजपाल निवासी वैदिक नगर रायवाला देहरादून हाल सोनू दा पंजाबी ढाबा सर्वानंद घाट हरिद्वार।(उम्र 22 वर्ष)
बरामदगी
- 80.25 ग्राम स्मैक ( कीमत लगभग ₹9,00,000/-)
- एक कार शेवरले क्रूज UK-08-X-0909
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, थाना मुनिकीरेती।
- एसआई लखपत बुटोला, प्रभारी एसओजी, टिहरी गढ़वाल।
- एसआई विकास शुक्ला, थाना मुनिकीरेती।
- हे.कां.(प्रो.) योगेंद्र सिंह चौहान, एसओजी टिहरी गढ़वाल।
- कां. 77 पुष्कर रावत, थाना मुनिकीरेती।




