गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनी जन समस्याएं, 26 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2023 4:37 अपराह्न

नई टिहरी। जनता दरबार कार्यक्रम आज जिला कलेक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर लगभग 26 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों/अनुरोध पत्रों के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनकर जिलाधिकारी द्वारा प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

जनता दरबार में क्षेत्र पंचायत सदस्य जौनपुर गजेन्द्र रमोला ने अपनी शिकायत मेे ग्राम सेन्दूल मेे शमशान घाट व पैदल मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी महोदय के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को कार्रवाही के निर्देश दिये। सन्तोश सिंह रावत ग्राम तल्ली बागी सारजूला ने बागी मे जेसीबी मशीन के द्वारा की जा रही खुदाई से उनके भवनो को हो रहे खतरे से बचाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने इस प्रकरण के निस्तारण करने के लिए उपजिलाधिकारी टिहरी को एक सप्ताह का समय बांघते हुये मामले के तुरन्त निस्तारण के निर्देश दिये। ग्राम पिपली के पूर्ण सिह की शिकायत है कि उनको अभी तक दुकान के बदले दुकान आंवटित नही हो पाई है। जिस पर जिलाधिकारी ने पुनर्वास विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को मामले मेे कार्रवाही करने के निर्देश दिये ।

पुष्पा चैहान ग्राम जयकोट की शिकायत है कि मोलधार नई टिहरी 4- डी के भूखण्ड-30 के पीछे सरकारी भूमि को पात्र विस्थापित को आंवटित किया जाय, जिससे इस भूमि पर अवैध कब्जा न हो सके। इस मामले मेे जिलाधिकारी द्वारा अधीक्षण अभियन्त पुनर्वास को तुरन्त संज्ञान लेने के आदेश दिये गये। ग्राम बुडोगी की बिनाता ने जिलाधिकारी से अपने बच्चो की पढ़ाई लिखाई के लिए प्रशासन से सहायता का अनुरोध किया । इस मामले मेे बाल सरंक्षण व समाज कल्याण अधिकारी को कार्रवाही करने का निर्देश दिया गया। मझगांव पट्टी सकलाना के किशोरी लाल व संजय सिंह कण्ड़ारी ने ग्रामीणो के भवनो के उपर से विद्युत तारो की लाईन विछाने व ग्रामीणो के घरो को हो रहे खतरे के सम्बप्ध मेे शिकायत की । जिस पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता को मामले मेे कार्रवाही के निर्देश दिये गये है ।जनता दरबार कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस कर रही सियासत, तथ्यों को छिपाकर फैला रही भ्रम – महेंद्र भट्ट
  • पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.