posted on : सितम्बर 3, 2022 4:28 अपराह्न
कोटद्वार। नजीबाबाद रोड स्थित आदर्श विद्यालय राजकीय इन्टर कॉलेज में शनिवार को अभिभावक संघ के तत्वाधान में कर्मचारी सम्मान समोहर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सुनीता कोटनाला ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में पीटीए के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी छात्रों को शिक्षको का सम्मान करना चाहिए। कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही हमारे देश के महान दार्शनिक एवं विद्वान राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राधाकृष्ण हमारे देश को मिले है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह नेगी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस सम्मान से शिक्षको की जिम्मेदारी और अधिक हो जाती है । समारोह में मुख्य अतिथि जेएल शर्मा ने छात्रों को कई उदाहरण देकर शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि सुनीता कोटनाला ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवंता ओर अधिक बढ़ाई जानी चाहिए जिससे कई होनहार युवक हमारे देश का मान बढ़ाएं । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सचिव सादर सिंह रावत ने किया ।


