शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डेटा-आधारित दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 30, 2026 6:33 अपराह्न
  • आईसीएआर रिफॉर्म उत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 143 वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने लिया भाग
  • मृदा, जल एवं जलवायु-अनुकूल प्रबंधन में जिओ एआई, मशीन लर्निंग और आर-आधारित विश्लेषण तकनीकों पर दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
देहरादून : भाकृअनुप-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून में आईसीएआर रिफॉर्म उत्सव के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार औपचारिक समापन हो गया। सतत एवं जलवायु-अनुकूल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डेटा-आधारित दृष्टिकोण विषय पर 28 से 30 सितंबर, 2026 तक आयोजित यह कार्यक्रम हाइब्रिड (प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन) माध्यम से संपन्न हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि ICAR-IISWC के पादप विज्ञान प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. जे.एम.एस. तोमर ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने प्रतिभागियों को मृदा, जल और जलागम प्रबंधन की वास्तविक चुनौतियों के समाधान के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और डेटा विश्लेषण उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग पर बल दिया।

इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए देशभर से लगभग 500 आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 143 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें से 36 प्रतिभागियों ने संस्थान में उपस्थित होकर तथा 107 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। प्रतिभागियों में विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक, संकाय सदस्य, शोधकर्ता, विद्यार्थी और नीति-निर्माता शामिल रहे।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आईसीएआर-आईआईएसडब्ल्यूसी, आईसीएआर-आईएएसआरआई, आईआईआरएस-इसरो, आईसीएफआरई-आईएफपी, यूपीईएस, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र उत्तराखंड तथा केरल कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने तकनीकी व्याख्यान एवं प्रायोगिक सत्र संचालित किए।

कार्यक्रम के दौरान जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग हेतु जिओएआई, एआई-आधारित भूमि उपयोग एवं भूमि आवरण वर्गीकरण, फसल संरक्षण हेतु डीप लर्निंग एवं कंप्यूटर विज़न, आर-प्रोग्रामिंग द्वारा टाइम-सीरीज़ विश्लेषण एवं डिजिटल मृदा मानचित्रण, जलवायु परिवर्तन, सामाजिक संवेदनशीलता आकलन एवं पूर्वानुमान मॉडलिंग, RAISINS विश्लेषणात्मक उपकरण तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की एआई सेवा पर गहन प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रतिभागियों से अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसमें कार्यक्रम को 5 में से 4.64 की समग्र रेटिंग प्रदान की गई। 96 प्रतिशत प्रतिभागियों ने माना कि इस कार्यक्रम से उनके विषयगत ज्ञान में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। प्रतिभागियों ने वास्तविक डेटा सेट पर व्यावहारिक अभ्यास, कोड शेयरिंग और विशेषज्ञों के साथ इंटरैक्टिव सत्रों की विशेष सराहना की।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. शाकिर अली के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. बांके बिहारी (पाठ्यक्रम निदेशक), डॉ. राजेश कौशल (पाठ्यक्रम सह-निदेशक) तथा डॉ. सादिकुल इस्लाम (सह-निदेशक एवं समन्वयक) की मुख्य भूमिका रही।

 

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ से गोदियाल ने भरी हुंकार, न्याय के लिए सरकार को ललकार
  • सिलाई के हुनर से संवरी सुशीला देवी की जिंदगी, अब हर माह कमा रहीं ₹10 से ₹15 हजार
  • उत्तराखण्ड में 108 एम्बुलेंस सेवा में होगा बड़ा बदलाव, तत्काल बदले जाएंगे 50 पुराने वाहन
  • अपर निदेशक डॉ. बीएस जंगपांगी ने राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
  • रेखा आर्या और पति के विवाद पर सीएम धामी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
  • उत्तराखंड के हिमालय में दबा है बड़े भूकंप का खतरा, रिपोर्ट में खुलासा…हर साल जमा हो रहा टेक्टोनिक तनाव
  • देहरादून में अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, छह जगहों पर सीलिंग
  • आग की लपटों के बीच डटीं रश्मि-सुदाक्षी, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
  • प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान – सीएम धामी
  • रीतिका रावत का उत्तराखण्ड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.