शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपर निदेशक डॉ. बीएस जंगपांगी ने राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 23, 2026 1:29 पूर्वाह्न
  • श्रीनगर पशु चिकित्सालय में अभिलेखों और विभागीय कार्यों की समीक्षा, प्रस्तावित मॉडल पशु चिकित्सालय के निर्माण की तैयारियों का भी लिया जायजा

श्रीनगर (पौड़ी)। पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली, टीकाकरण अभियान और निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति परखने के लिए अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अभिलेखों की जांच करने के साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति और निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने और सभी विभागीय कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

पीपीआर और लम्पी स्किन डिजीज टीकाकरण पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने वर्तमान में संचालित पीपीआर और लम्पी स्किन डिजीज टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों अभियानों के निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरे किए जाएं। साथ ही टीकाकरण से संबंधित विवरण की ऑनलाइन बीपीए प्रविष्टि भी समय पर सुनिश्चित की जाए, ताकि अभियान की प्रगति का सही रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

अभिलेख दुरुस्त करने और कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

डॉ. जंगपांगी ने चिकित्सालय में उपलब्ध अभिलेखों की जांच करते हुए उनमें आवश्यक सुधार करने को कहा। उन्होंने आवंटित विभागीय लक्ष्यों की जानकारी लेते हुए उनकी शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित निर्धारित लक्ष्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

मॉडल पशु चिकित्सालय निर्माण की तैयारियां परखीं

राजकीय पशु चिकित्सालय के निरीक्षण के बाद अपर निदेशक ने श्रीनगर में प्रस्तावित मॉडल पशु चिकित्सालय के निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन ध्वस्तीकरण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण संबंधी तैयारियों की स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिव्या नेगी, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी प्रमोद कुमार, एलईओ चमधार ज्ञान प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ से गोदियाल ने भरी हुंकार, न्याय के लिए सरकार को ललकार
  • सिलाई के हुनर से संवरी सुशीला देवी की जिंदगी, अब हर माह कमा रहीं ₹10 से ₹15 हजार
  • उत्तराखण्ड में 108 एम्बुलेंस सेवा में होगा बड़ा बदलाव, तत्काल बदले जाएंगे 50 पुराने वाहन
  • अपर निदेशक डॉ. बीएस जंगपांगी ने राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
  • रेखा आर्या और पति के विवाद पर सीएम धामी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
  • उत्तराखंड के हिमालय में दबा है बड़े भूकंप का खतरा, रिपोर्ट में खुलासा…हर साल जमा हो रहा टेक्टोनिक तनाव
  • देहरादून में अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, छह जगहों पर सीलिंग
  • आग की लपटों के बीच डटीं रश्मि-सुदाक्षी, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
  • प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान – सीएम धामी
  • रीतिका रावत का उत्तराखण्ड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.