बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

छात्रों ने महिलाओं का सम्मान और छात्राओं ने अधिकारों के प्रति जागरुकता फैलाने का लिया संकल्प, आईएचएमएस में महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई गोष्ठी

शेयर करें !
posted on : मार्च 11, 2024 4:38 अपराह्न
 
 
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हास्पीटेलिटी मैनजमैंट एंड साइंसेज की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने महिलाओं का सम्मान और – छात्राओं ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया। सोमवार को बलभद्रपुर बीईएल रोड स्थित संस्थान परिसर में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि एएसपी कोटद्वार जया बलोनी, अधिवक्ता पूजा शर्मा डोबरियाल और संस्थान के एमडी बीएस नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में एएसपी जया बलोनी ने कहा कि पूर्व में महिलाओं को शिक्षा से वंचित किया जाता था, लेकिन समय के साथ शिक्षा के महत्व को समझते हुए महिलाएं शिक्षित हुई। आज महिलाएं विभिन्न संस्थानों में अहम भूमिका निभा रहीं हैं। आज उत्तराखंड की मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, कोटद्वार की जज, एसएसपी पौडी और एएसपी के पद पर महिलाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं।
उन्होंने छात्रों से महिलाओं का सम्मान करने और छात्राओं से अपना भला बुरा समझते हुए देश की तरक्की में भागीदार बनने की अपील की। अधिवक्ता पूजा शर्मा डोबरियाल ने कहा कि महिला और पुरुष समाज हवाई जहाज के दो पंखों की तरह होते हैं। एक भी पंख के टूट जाने पर जहाज को उडाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को कानून और अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, इसलिए नहीं कि इसका किसी पर उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में घरेलू हिंसा के 98 प्रतिशत मामले फर्जी आ रहे हैं, महिलाएं कानून का गलत लाभ उठा रही हैं, जबकि घरेलू हिंसा से पीडित लोग आज भी कोर्ट से दूर हैं। उन्होंने छात्राओं से कानून और अपने अधिकारों का सदुपयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर बीसीए की छात्रा सलोनी, पूर्णिमा और बीबीए की छात्रा ख्वाइश ने भी अपने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। कार्यक्रम में संस्थान के ईडी अजयराज नेगी, डायरेक्टर एडमिन कर्नल बीएस गुसाई (सनि), डायरेक्टर एकेडमिक डॉ सुनील कुमार, जनसंपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, कार्यक्रम समन्वयक सपना रौथाण आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन छात्रा खुशी गुसाईं ने किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
  • कांग्रेस का TVK को समर्थन, विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.