posted on : मार्च 31, 2022 4:56 अपराह्न
सतपुली । नगर पंचायत सतपुली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल का गुरुवार को वार्षिक परिक्षा परिणाम घोषित किया गया । जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया । वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विघालय ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम सम्मान समारोह का आयोजन किया । जिसमे साल भर में स्कूल में सभी एक्टिविज में उत्कृष्ट कार्य करने तथा अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल और उनका रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया । स्कूल के प्रबंधक गिरीश खुगशाल ने सभी बच्चों को उनके परीक्षा परिणाम लाने पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस दौरान प्रधानाध्यापिका मीना लिंगवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर प्रबंधक गिरीश खुगशाल, प्रधानाध्यापिका मीना लिंगवाल मुकेश, सुनीता लखेड़ा, कल्पना, संतोषी, कुलदीप अध्यापकों सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे ।




