रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उम्र कैद जैसा कड़ा कानून साबित होगा नकल माफिया के ताबूत मे आखिरी कील – चौहान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 13, 2023 6:32 अपराह्न
 
देहरादून। भाजपा ने कैबिनेट मे नकल माफिया पर अंकुश के लिए उम्र कैद की सजा का प्रावधान करने का कानून लाने के निर्णय को उचित और समय की जरूरत बताते हुए कहा कि यह कानून माफिया के ताबूत मे आखिरी कील साबित होगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बेरोजगारों के हक पर डाका डालने की फिराक मे सक्रिय नकल माफिया इस तरह के कड़े कानून से ही पस्त हो सकता है। उन्होंने पटवारी परीक्षा मे माफिया की कारगुजारियो पर सरकार के समय पर लिए गए एक्शन को बेहतर और असाधारण कदम बताया। नकल माफिया की संपति भी जब्त होगी इससे अपराधियों मे भय व्याप्त होगा। 
मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम पुष्कर धामी सरकार ने कई कड़े कदम उठाये हैं जो कि नजीर है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारो मे मामलों को दबाने के बजाय कार्यवाही होती तो माफिया के हौसले बुलंद न होकर पस्त होते। मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस कार्यवाही से युवाओं मे जरूर उम्मीद जगी होगी। उनके हक पर अतिक्रमण नही हो पायेगा। उन्होंने युवाओं को महज नयी तिथि पर परीक्षा मे सम्मिलित होने और उसी प्रवेश पत्र तथा उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट की बस मे निशुल्क यात्रा की सुविधा को राहत भरा कदम बताया। बेशक, परीक्षा मे एक माह का विलंब हुआ है, लेकिन पारदर्शिता के साथ युवा परीक्षा मे सम्मिलित होंगे। मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य मे ऐसे कानूनों कि जरूरत है जो कि युवाओ और बेरोजगारों के हितो के साथ खिलवाड न कर सके। उन्होंने कहा कि युवा सीएम से राज्य की जनता को उम्मीदें है और जिस तरह से उन्होंने अपने कड़े फैसलों से एक संदेश दिया है इस बार भी वह नजीर बनेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.