posted on : मार्च 14, 2021 8:48 अपराह्न
देहरादून : STF की जंगलो में ईनामी बदमाशो के साथ चली मुठभेड़ एक पूरे दिन व रात चली कार्यवाही उपरांत अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा हैं। आजीवन कारावास के सजायाफ्ता अभियुक्त दीपा को भी बारह साल फरार रहने के उपरांत गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तो से एक पिस्टल, 4 बंदूके, तमंचा, 28 नाले बन्दूक की अर्धनिर्मित, कारतूस, अवैध हथियारों को बनाने के औजार आदि भारी मात्रा में बरामद हुए। यह अस्थाई देसी फैक्ट्री जंगल मे 14 km अंदर से संचालित हो रहे थे।



