बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF ने दिल्ली के मॉडल टाउन एरिया में की छापेमारी, फरार 15 हजार के ईनामी को किया गिरफ्तार

एसटीएफ के फंदे में एक और शातिर इनामी, उत्तराखंड के इनामी अपराधियों की धर पकड़ के लिए कई राज्यों में ऑपरेशन चला रही है एसटीएफ 

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 18, 2022 12:49 अपराह्न
 
देहरादून : उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा राज्य में इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल एस. टी. एफ. द्वारा उत्तराखंड के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अपनी एस.टी.एफ. टीमों को लगाया गया है, प्रत्येक इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एक ठोस प्लान बनाकर गैर राज्यों में एसटीएफ द्वारा लगातार दबिशे दी जा रही है। 
जिसके क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि  शातिर अपराधी सुधीर कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी पूरनपुर थाना, जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर थाना जसपुर से वाँछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा 15000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।  एसटीएफ को सूचना मिली कि सुधीर कुमार उक्त मॉडल टाउन थाना क्षेत्र दिल्ली में छिप कर रह रहा है । इस सूचना पर कल देर रात्रि में दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजपुरा क्षेत्र में एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित एसटीएफ की टीम के द्वारा छापा मारकर इस शातिर ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी की गयी है। इनामी अपराधी गुड मंडी राजपुरा थाना मॉडल टाउन दिल्ली में एक किराए के मकान में छिपकर रह रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा आगे बताया गया कि पकड़े गए इनामी अपराधी के द्वारा मार्च 2022 में वादी हरिराज सिंह पुत्र भगवंत सिंह निवासी ग्राम पूरनपुर थाना जसपुर जनपद उधम सिंह नगर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में थाना जसपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पकड़े गए इनामी अपराधी के विरुद्ध पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है । इसके अपराधिक इतिहास की जानकारी विभिन्न राज्यों से की जा रही है। पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ अब तक 1 महीने में ही 11 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी कर चुकी है । हमारी कई टीमें इनामी अपराधियों की धरपकड़ में लगी हुई है।  आगे और भी ज्यादा संख्या में गिरफ्तारियां होने की संभावना है। एसटीएफ की इस कार्रवाई में आरक्षी रियाज अख्तर व संजय कुमार की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता 

  1. सुधीर कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी पूरनपुर थाना जसपुर जनपद उधम सिंह नगर।

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0-63/22 धारा 323/504/506 भा0द0वि0, चालानी थाना जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर।

गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम

  1. उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी
  2. उप निरीक्षक के0 जी0 मठपाल
  3. हे0का0 रियाज अख्तर
  4. हे0का0 मनमोहन सिंह
  5. हेड0का0 संजय कुमार
  6. सर्विलांस एक्सपर्ट किशन शर्मा
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित साधन, बड़े सपने… चमोली के सरकारी स्कूलों की नई कहानी
  • सीईसी के खिलाफ गोपेश्वर में कांग्रेस का हल्लाबोल
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.