रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

साईबर अपराध पर STF की नकेल साथ ही प्रतिदिन आम जान मानस की वापस करवा रहा है धनराशि

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 22, 2022 1:53 अपराह्न
वित्तीय साईबर हेल्पलाइन नबंर 155260 को बदलकर अब 1930 कर दिया गया है ।
 
देहरादून : साईबर वित्तीय हेल्पलाईन-1930 (पहले 155260) के द्वारा विगत 07 दिवस में साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन द्वारा तत्काल कार्यवाही कर कुल रूपये 7,41,119/- (सात लाख इक्तालीस हजार एक सौ उन्नीस रुपये) की धनराशि साईबर ठगों से बचायी गयी । राज्य मे बढते हुए साईबर अपराधों के मद्देनजर पीडितों / आम जनमानस की साईबर अपराध सम्बन्धित शिकायतों पर कार्यवाही किये जाने के उद्देश्य से साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन मे साईबर हेल्पलाइन 1930(पहले 155260) संचालित किया जा रहा है। जिसमें साईबर अपराधों से पीड़ित आम जनता द्वारा अपनी शिकायतें दर्ज करायी जा रही है । साईबर क्राईम थाने की टीम द्वारा मिशन ई-सुरक्षा चक्र के तहत विगत 07 दिवस में लगभग 7,41,119/- (सात लाख इक्तालीस हजार एक सौ उन्नीस रुपये) की साईबर ठगी की धनराशि पीड़ितो के बैंक खातो में वापस करायी गयी है । साईबर अपराधियों द्वारा आम जनता को नये-नये तरीके से जालसाजी कर यह धनराशि ठगी की गयी थी । जिनमें-
  1. साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर साईबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ता भुवन राम निवासी चम्पावत के द्वारा साईबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की गयी थी, जिसमें ऑनलाइन एफडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से रूपये 4,01,000 /- (चार लाख एक हजार) रूपये की साईबर ठगी की गयी थी। जिस पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन मे तैनात हेड का0 प्रो0 रकम सिंह, का0 नितिन रमोला, नरेश चन्द्र के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सम्बंधित वॉलेट/बैंक के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये रूपये 4,01,000 /- (चार लाख एक हजार) की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गई।
  2. साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर साईबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ता राजेन्द्र प्रसाद निवासी देहरादून के द्वारा साईबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की गयी थी, जिसमें ऑनलाइन एफडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से रूपये 1,39,000 /- (एक लाख उन्नतालीस हजार) रूपये की साईबर ठगी की गयी थी। जिस पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन मे तैनात हेड का0 प्रो0 रकम सिंह, का0 नितिन रमोला, नरेश चन्द्र के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सम्बंधित वॉलेट/बैंक के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये रूपये 1,39,000 /- (एक लाख उन्नतालीस हजार) की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गई।
  3. साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर साईबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ता विपुल चौहान निवासी उधम सिंह नगर के द्वारा साईबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की गयी थी, जिसमें रिश्तेदार बनकर अकांउट में पैसे डालने के नाम पर लिंक भेज कर UPI के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते से रूपये 2,03880/- (दो लाख तीन हजार आठ सौ अस्सी) रूपये की साईबर ठगी की गयी थी। जिस पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन मे तैनात का0 नितिन रमोला के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सम्बंधित वॉलेट/बैंक के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये शिकायतकर्ता की 54,900/- (चौव्वन हजार नौ सौ) रुपये की धनराशि वापस करायी गई ।
  4. साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर साईबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ता देवेश पन्त निवासी अल्मोड़ा के द्वारा साईबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की गयी थी, जिसमें पंतजलि कस्टमर केयर अधिकारी बनकर पंतजलि में रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर लिंक भेजकर UPI के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से रूपये 30,600/- (तीस हजार छः सौ ) रूपये की साईबर ठगी की गयी थी। जिस पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन मे तैनात का0 नितिन रमोला के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सम्बंधित वॉलेट/बैंक के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये शिकायतकर्ता की 30,600/- (तीस हजार छः सौ ) रुपये की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गई ।
  5. साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर साईबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ता हीरा सिंह निवासी पिथौरागढ़ के द्वारा साईबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की गयी थी, जिसमें दोस्त बनकर खातें में पैसे डालने के नाम पर ऑनलाइन लिंक भेजकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से रूपये 30,000 /- (तीस हजार) रूपये की साईबर ठगी की गयी थी। जिस पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन मे तैनात हेड का0 प्रो0 रकम सिंह, का0 नितिन रमोला, नरेश चन्द्र के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सम्बंधित वॉलेट/बैंक के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये रूपये 30,000/- (तीस हजार) की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गई।
  6. साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर साईबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ता सोनू निवासी उधम सिंह नगर के द्वारा साईबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की गयी थी, जिसमें रिश्तेदार बनकर खाते में पैसे डालने के नाम पर UPI  पिन पूछकर UPI के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से रूपये 98,000/- (अठ्ठानवे हजार) रूपये की साईबर ठगी की गयी थी। जिस पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन मे तैनात उ0नि0 अनिल चौहान, का0 हरेन्द्र व करूणेश के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सम्बंधित वॉलेट/बैंक के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये शिकायतकर्ता की 50,000/-(पचास हजार) रुपये की धनराशि वापस करायी गई ।
  7. साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर साईबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ता राखी निवासी उधम सिंह नगर के द्वारा साईबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की गयी थी, जिसमें बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर Anydesk एप्प डाउनलोड कराकर UPI के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से रूपये 44,702/- (चौबालीस हजार सात सौ दो) रूपये की साईबर ठगी की गयी थी। जिस पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन मे तैनात का0 नितिन रमोला के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सम्बंधित वॉलेट/बैंक के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये शिकायतकर्ता की 35,619/- (पैंतीस हजार छः सौ उन्नीस) रुपये की धनराशि वापस करायी गई ।

प्रभारी एसटीएफ की अपील

साईबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930(पहले 155260) पर साईबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल सूचना अंकित कराये । सूचना विलम्ब से देने पर साईबर अपराधियो द्वारा धन निकालने के उपरान्त पैसा वापस होने की सम्भांवना बहुत कम होती है । प्रभारी एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है, कि वे ऑनलाइन सामान की खरीददारी करते हुये अधिकृत वैबसाइट से ही सामान खरीदे व किसी भी प्रकार के लोभ लुभावने अवसरो/ फर्जी साइट/ धनराशि दोगुना करने वाले अंनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें । किसी भी ऑनलाइन ट्रेडिग साइट व लॉटरी एवं ईनाम जीतने के लालच में आकर धनराशि देने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचना चाहिये । किसी भी प्रकार का ऑनलाईन ट्रेडिग लेने से पूर्व उक्त साइट की पूर्ण जानकारी व स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाईन 1930 या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • सोशल मीडिया शिकायत पर प्रशासन एक्शन में, बृहद सफाई अभियान से चमकी नैनीझील
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.