रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF साइबर क्राइम पुलिस देश ही नही विदेशी नागरिको के हितो की सुरक्षा का जिम्मा रही है उठा, विदेशी नागरिको को ठग कर भारत की छवि धुमिल करने वाले अभियुक्त को भेजा सलाखो के पीछे

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 21, 2022 5:51 अपराह्न
देहरादून : STF एवं साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड, देश ही नही विदेशी नागरिको के हितो की सुरक्षा का जिम्मा भी उठा रही है । विदेशी नागरिको को ठग कर भारत की छवि धुमिल करने वाले अभियुक्त को भेजा सलाखो के पीछे ।  वर्तमान में साइबर अपराधी देश ही नही विदेशी नागरिको की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है । इसी परिपेक्ष्य में ठगों द्वारा कोरोना काल के दौरान विदेशी नगारिको को एक स्थान से दूसरे स्थान की हवाई यात्रा व कोविड रजिस्ट्रेशन के नाम पर करोड़ो रुपये की धोखाधडी की जा रही है । इस क्रम में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा ई-मेल में शिकायते प्राप्त होती है जिसमें गहनता से जांच एवं अभियोग पंजीकरण के उपरान्त विवेचना की जाती है। साइबर थाना पुलिस द्वारा लगातार पूरे भारत वर्ष से अपराधियो की धरपकड़ जारी है जिसमें न सिर्फ भारत वर्ष में STF  द्वारा अपना लोहा मनवाया गया है साथ में अब विदेशी नागरिको द्वारा भी अब STF /साइबर थाना पुलिस से न्याय हेतु सम्पर्क किया जा रहा है ।
इसी प्रकार के एक प्रकरण में जिसमें 07 विदेशी नागरिको (यूरोप एवं मध्य अमेरिका निवासी) द्वारा साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन की ई-मेल पर शिकायत प्रेषित की गयी थी कि उनके द्वारा कोविड काल में हवाई टिकट एवं अन्य सुविधाओं हेतु इंटरनेट से Rishikesh Vibes Tour नामक टूर एजेन्सी संचालित करने वाले व्यक्ति से सम्पर्क किया गया । उक्त द्वारा हवाई टिकट, कोविड रजिस्ट्रेशन एवं अन्य सुविधाओं के नाम पर लगभग 732527/- (सात लाख बत्तीस हजार पाँच सौ सत्तायीस ) प्राप्त किये गये, किन्तु हवाई टिकट एवं अन्य सुविधाये प्रदान न कर धोखाधडी की गयी है। इन शिकायतो की जांच हेतु उपनिरीक्षक राजेश ध्यानी के नेतृत्व में हे0का0प्रो0 सुनील भट्ट एवं कानि0 मुकेश कुमार की एक विशिष्ट टीम गठित की गयी । टीम द्वारा प्राप्त शिकायतो के हर तथ्य की गहनता से जांच कर आरोपो की पूर्ण सच्चाई हेतु प्रयास किया गया, जांच में प्राप्त साक्ष्यो के आंकलन के उपरान्त टीम द्वारा आरोपी की पहचान करते हुये पौड़ी जनपद के श्रीनगर थाने में स्वयं अभियोग पंजीकृत कराया गया। इसके उपरान्त श्रीनगर पुलिस द्वारा तत्काल जांच के साक्ष्यो का विश्लेषण कर न्याय हित में आरोपी अनुराग उनियाल निवासी पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में उत्तराखण्ड साइबर पुलिस की कार्यवाही से प्रसन्न होकर पीड़ित विदेशी नागरिको द्वारा STF/साइबर थाना पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी तथा आभार प्रकट किया गया ।

अपराध का तरीका

अभियुक्त द्वारा कोरोना काल में भारत मे रहकर विदेशी नागरिको के हवाई, रेलवे टिकट बुकिंग, कोविड रजिस्ट्रेशन, अन्य सुविधाओ के नाम पर धनराशि प्राप्त करना । हवाई टिकट बुक कर उनकी फोटो सम्बन्धित को प्रेषित करने के उपरान्त उक्त टिकट को केंसिल कराकर टिकट की धनराशि स्वयं प्राप्त कर धोखाधड़ी करना ।

अपराधी का विवरण

  • अनुराग उनियाल पुत्र परशुराम उनियाल निवासी ग्राम ढिकोली श्रीनगर पौडी गढवाल।

जांच टीम

  • उपनिरीक्षक राजेश ध्यानी
  • हे. कानि. प्रो. सुनील भट्ट
  • कानि. देवेन्द्र सिंह
  • कानि. मुकेश कुमार
  • एसटीएफ टीम उत्तराखण्ड

गिरफ्तारी टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री हरिओम सिंह चौहान
  2. उपनिरीक्षक मनोज रावत
  3. कानि. संजीव कुमार
  4. कानि. विकास बैंज्वाड़ी

एसएसपी STF की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन बुकिंग के झांसे के प्रलोभन में न आये हमेशा अपने स्तर से वेबसाइट का सत्यापन कर ले एवं गहन जांच के उपरान्त ही कोई भी हवाई, रेलवे टिकट आदि की बुकिंग कराये । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून को सम्पर्क करें, व कोई भी आर्थिक साईबर अपराध होने पर तत्काल साईबर हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें।  साथ मे यह भी संदेश कि STF ऐसे संगठित अपराधियों पर कड़ी दृष्टि बनाये हुये है जो भारत मे रहकर विदेशी नगारिको से ठग कर भारत की छवि धुमिल करने का कुत्सित प्रयास करते है । विगत वर्ष एसटीएफ द्वारा ऐसे 06 फर्जी कॉल सेन्टर भी पकड़े गये थे जो भारत मे रहकर विदेशियो से ठगी कर रहे थे । इस क्रम में STF नागरिको के हितो की सुरक्षा हेतु कर्तव्यबद्ध है ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • सोशल मीडिया शिकायत पर प्रशासन एक्शन में, बृहद सफाई अभियान से चमकी नैनीझील
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.