शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

UKSSSC पेपर लीक गिरोह के दो और सदस्यों की संपत्ति का STF ने किया आंकलन पूरा, कुमाऊं के हाकम चंदन सिंह मनराल की करीब साढ़े दस करोड़ संपत्ति को किया जाएगा जब्त

चंदन सिंह मनराल की समस्त चल अचल सम्पत्ति के अलावा परिजनों के बैंक खातों को भी कराया गया फ्रिज,  40 लाख रुपए की संपत्ति का मालिक है हाकम सिंह का खास गुर्गा अंकित रमोला, जब्ती की रिपोर्ट प्रेषित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2022 1:00 अपराह्न

एसटीएफ ने अंकित रमोला के बैंक अकाउंट के 15 लाख रुपए भी कराए होल्ड

देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल  द्वारा बताया गया कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा इस गिरोह के 24 सदस्यों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट में विवेचना की जा रही है जिसमें अभियुक्तों की चल अचल सम्पत्ति को भी गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत सीज करने की कार्यवाही भी की जा रही है। अभी तक इस गैंग के सदस्य हाकम सिंह की संपत्ति का आंकलन कर जब्तिकरण की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित की गई थी,जहां पर कार्यवाही प्रचलित है, अब एसटीएफ द्वारा इस गैंग के दो अन्य सदस्यों चंदन सिंह मनराल और अंकित रमोला की भी सम्पत्ति का आंकलन पूरा कर लिया गया है। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करते हुए जिलाधिकारी देहरादून को जब्तीकरण हेतु प्रेषित की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि गैंगस्टर अधिनियम की धारा-14  के तहत अभियुक्त गणों की अवैध संपत्ति को जिलाधिकारी द्वारा जब्त किये जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में आज एसटीएफ की विवेचना टीम के द्वारा अभियुक्त चन्दन मनराल पुत्र स्व झगड सिंह निवासी रामनगर, नैनीताल एवं अंकित रमोला पुत्र दीपक रमोला निवासी ग्राम सुनहरा पोस्ट ऑफिस  नौगांव तहसील बड़कोट थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी के विरूद्ध अवैध सम्पत्ति की जॉच  करने पर पाया कि अभियुक्त चन्दन मनराल द्वारा वर्ष 2015 से अब तक परिक्षाओं की धांधली से लगभग 10,27,16,508/-रूपये(दस करोड़ सताइश लाख,सोलह हजार पांच सौ आठ रुपए) की अवैध संपत्ति अर्जित की गई है। अवैध आय से चन्दन मनराल द्वारा अपने व अपने परिजनों के नाम पर 21 छोटे बडे वाहनों की खरीद फरोख्त की गई । जिसमें 16 टैक्सी–ट्रेवलर वाहन, 01 जेसीबी, 01 स्कॉरपियो, 03 दुपहियां वाहन शामिल हैं । इसके अतिरिक्त रामनगर के आस-पास अचल सम्पत्ति एवं एक स्टोन क्रेशर भी परीक्षा दलाली के धंधे से खरीदा जाना प्रकाश में आया है। चन्दन मनराल एवं उसके परिजनों के विभिन्न बैंकों में दिनांक 03-09-2022  तक जमा धनराशि को भी होल्ड कराया गया है।

इस गिरोह के दूसरे सदस्य अभियुक्त अंकित रमोला जो कि हाकम सिंह का खास गुर्गा है, की संपत्ति की जांच करने में पाया की उसके द्वारा भी इस परीक्षा दलाली में 40,00000/-रूपये (चालीस लाख रूपए) की अवैध सम्पत्ति जुटाई गई है। जिसमें से उसके द्वारा ग्राम विणंगघेरा, तल्ला पुरोला उत्तरकाशी में 03 अचल सम्पत्तियां क्रय की गई है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों में अंकित रमोला के नाम पर जमा धनराशि लगभग 15,00000/-रूपये पाई गई हैं। जिनको भी फ्रिज कराया गया है। परीक्षा धांधली गैंग के इन दोनो सदस्यों की संपत्ति की  जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी, देहरादून को प्रेषित की जा चुकी है। इससे पूर्व हाकम सिंह की सम्पत्ति के जब्तीकरण का मामला जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा ये भी बताया गया की इस गैंग के हर सदस्य के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के लिए एसटीएफ द्वारा हर पहलू पर गहनता से विवेचना की जा रही हैं और माननीय न्यायालयों में प्रभावी पैरवी भी की जा रही है। शेष अभियुक्तों की चल–अचल सम्पत्ति का भी आंकलन कर शीघ्र जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा अपील की गई है की कोई भी व्यक्ति अगर इस परीक्षा गिरोह के किसी भी सदस्य की संपत्ति के बारे में जानकारी रखता हो तो उसकी सूचना एसटीएफ को किसी भी माध्यम से भेज सकता है। उसका नाम पता गोपनीय रखा जायेगा।

 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं थौलधार की प्रियंका बिष्ट, हर्बल टी के व्यवसाय से बनीं “लखपति दीदी”
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आखर शब्दकोश ऐप का किया उद्घाटन
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, सफाईकर्मी पर कार्रवाई
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का CM धामी का आह्वान
  • लगातार बारिश के बीच डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी का किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश
  • अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन के लिए सेना और उत्तराखण्ड शासन के बीच समन्वय बैठक
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला : जांच पूरी, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट
  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.