रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF ने दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन के साथ वन्य तस्कर को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 22, 2022 7:23 अपराह्न

 

दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन के संरक्षण के लिए 19 फरवरी को मनाया गया था वर्ल्ड पैंगोलिन दिवस
एसटीएफ उत्तराखंड की कुमाऊँ यूनिट ने फिर एक बार पैंगोलिन के साथ किया वन्य तस्कर गिरफ्तार
वन प्रभाग नादौर उधमसिंहनगर में 1.66 किलोग्राम के पैंगोलिन शल्क के साथ तस्कर  नारायण राणा निवासी नसनकमत्ता गिरफ्तार
कुछ माह पूर्व भी एसटीएफ द्वारा दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन को बरामद किया गया था

देहरादून : उत्तराखण्ड एसटीएफ बरामदगी पेंगोलिन शल्क वजन लगभग पौने दो किलोग्राम व गिरफ्तारी 01 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 9/38/48 क/50/51 जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम। राज्य में बढ़ते वन्य जीव जन्तुओं की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के चलते एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा लगातार वन्य जीव जन्तुओं की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु इन तस्करों की धरपकड़़/गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम मे सीओ एसटीएफ डॉ. पूर्णिमा गर्ग द्वारा निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आज उत्तराखंड एसटीएफ की टीम द्वारा हल्द्वानी वन प्रभाग नंधौर रेंज की टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर सितारगंज-चोरगलिया रोड स्थित सेलागेट वनविभाग बैरियर के पास से एक वन्यजीव तस्कर नारायण राणा निवासी नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1.662 किलोग्राम पेंगोलिन के शल्क बरामद हुए हैं। जिसके द्वारा कुछ दिन पूर्व पैंगोलिन का शिकार किया गया था। पेंगोलिन शेड्यूल 1 यानि टाईगर के समकक्ष दुर्लभ श्रेणी का जीव है। अभियुक्त के विरूद्व हल्द्वानी वन प्रभाग नधौर रेंज में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त से पेंगोलिन तस्करी के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ जारी हैं। एसटीएफ द्वारा की गयी इस कार्यवाही में आरक्षी महेन्द्र गिरि और किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही ।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। अभी 19 फरवरी को विश्व भर में पैंगोलिन डे बनाया गया था क्योंकि हर वर्ष फरवरी के तीसरे शनिवार को पैंगोलिन दिवस मनाया जाता है पैंगोलिन दिवस मनाए जाने के तीसरे दिन ही वन्यजीव तस्करों ने एक पैंगोलिन का शिकार कर दिया। पैंगोलिन को शेड्यूल वन की श्रेणी में रखा गया है क्योंकि यह सीधा-साधा दुर्लभ जीव है। टीम द्वारा इस वर्ष के शुरुआत में भी गदरपुर क्षेत्र से पैंगोलिन की बरामदगी की गई थी आज एसटीएफ द्वारा वाइल्डलाइफ के क्षेत्र में दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है, उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी, ताकि सीधे-साधे व बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नारायण राणा पुत्र लालता प्रसाद निवासी टुकड़ी बिछवा थाना नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर। उम्र 55 वर्ष।

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण

  • पेंगोलिन शल्क जिसका वजन लगभग 1.662 किलोग्राम है तथा 1 मोटरसाईकिल बजाज प्लेटिना संख्या यू.के.06आर5016

एसटीएफ कुमाऊँ युनिट पन्तनगर टीम

  1. उपनिरीक्षक बीबी गुररानी
  2. एएसआई प्रकाश भगत
  3. का. महेन्द्र गिरि
  4. का. किशोर कुमार
  5. का. मनमोहन सिंह 
  6. का. राजेन्द्र मेहर
  7. का. सुरेन्द्र सिंह कनवाल

हल्द्वानी वन प्रभाग नंधौर रेंज टीम

  1. सुनील शर्मा वन क्षेत्राधिकारी नन्धौर, चोरगलिया
  2. मोहन चन्द्र लखेड़ा वन दरोगा
  3. सुरेश सिंह मेहरा बीट अधि.
  4. राजेन्द्र प्रसाद जोशी बीट अधि.
  5. प्रकाश सिंह राणा बीट अधि.
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.