रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 6, 2021 2:52 अपराह्न
देहरादून :  पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में राज्य रेलवे सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से भी प्रतिभाग किया गया। उपरोक्त मीटिंग में पुलिस महानिरीक्षक पी/एम अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एपी अंशुमान, पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा कृष्ण कुमार वीके, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक सुनील कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक रेलवे मंजुनाथ टीसी द्वारा ऑफलाइन तथा ADRM इज्जतनगर अजय, ADRM मुरादाबाद निर्भय नारायण सिंह, Sr. DSC RPF मुरादाबाद मनोज कुमार, Sr. DSC RPF इज्जतनगर ऋषि पाण्डे, वन्य जीव प्रतिपादक राजाजी टाईगर रिजर्व ललिता प्रसाद सहित आसूचना ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा ऑनलाईन प्रतिभाग किया गया।

बैठक में विभिन्न सुरक्षा व प्रशासनिक बिन्दुओं पर विचार विर्मश किया गया तथा निम्न महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गये

  1. प्रदेश के समस्त रेलवे स्टेशन एवं रेलवे परिसरों पर स्थापित अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस जीआरपी को भी दिया जाए, जिससे जहरखुरानी, टप्पेबाजी, जेब कतरी आदि घटनाओं पर अंकुश लग सके। साथ ही पुलिस अधीक्षक रेलवे के कार्यालय में सभी कैमरों की फीड उपलब्ध हो।
  2. ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं में पंजीकृत अभियागों के अनावरण का प्रतिशत बढ़ाया जाए। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की जाए और इन्हें बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा। ट्रेनों में पत्थरबाजी रोकने के लिए ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर वहां स्थित गांव/महौल्लों में गोष्ठी आयोजित की जाये साथ ही ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया।
  3. वन्य जीवों को रेल संचालन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए वन विभाग एवं राजाजी टाईगर रिजर्व के साथ समन्वय बैठक कर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उनकी फेन्सिगं किये जाने के साथ-साथ अन्य उपाय किये जाने का भी आश्वासन दिया गया।
  4. महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए Security Audit की संस्तुतियों का अनुपालन कराया जाए।
  5. रेलवे स्टेशनों, रेलवे ट्रेकों की सुरक्षा हेतु आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों में सयुंक्त रूप से प्रभावी चौकिंग के साथ-साथ पैदल व पुश ट्रॉली द्वारा रेलवे ट्रेकों का भी निरीक्षण किया जाये।
  6. अपराध नियंत्रण हेतु जीआरपी व आरपीएफ समन्वय स्थापित कर आपस में पेशेवर अपराधियों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का अदान-प्रदान करे।
  7. ट्रेनों में एस्कोर्ट करने वाले जीआरपी कर्मियों के लिए ट्रेनों में सीट आरक्षण के सम्बन्ध में उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ पत्राचार किया जाए।
  8. जीआरपी पुलिस लाईनस एवं कार्यालयों हेतु रेलवे विभाग द्वारा ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन के पास जमीन चिन्हित करने का निर्णय लिया गया।
  9. रेल दुर्घटना होने पर उसकी (DAR) Detail Action Report RPF के साथ साझा की जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय से प्राप्त हो जाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
  • राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.