शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए की है व्यापक पहल – स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2020 9:08 अपराह्न

देहरादून : सचिव स्वास्थ्य, वित्त एवं सचिव मुख्यमंत्री अमित नेगी ने मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत दीपावली के अवसर पर बाजारों में भीड़-भाड़ के अंदेशे तथा भारत सरकार द्वारा सर्दी के मौसम की शुरूआत के दृष्टिगत प्रदेश में इस सम्बन्ध में सतर्कता बरतने के लिये एडवाइजरी जारी की गई थी। सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ ही सम्बन्धित विभागाध्यक्षों के माध्यम से व्यापारियों एवं आम जनता से भी निरंतर एहतियात बरतने के लिये जन जागरूकता अभियान विभिन्न स्तरों पर निरंतर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस महामारी की रोकथाम के लिए व्यापक पहल की है। जनता से लगातार मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, सेनेटाईजर के प्रयोग आदि सुरक्षा के उपायों पर विशेष ध्यान देने को कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड- 19 की रोकथाम एवं इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए आयुष्मान भारत ऑफिस में हेल्पलाईन स्थापित की गई है जहां पर आयुष्मान भारत के अंतर्गत उपलब्ध डाटा के आधार पर कंट्रोल रूम के लगभग 40 टेलीफोन लाइनों के द्वारा प्रतिदिन 3-4 हजार लोगों में सम्पर्क कर उनके हाल-चाल लिये जा रहे हैं। यदि किसी में बेसिक सिमटम पाये जाते है उनके उपचार के साथ ही सेम्पिलिंग आदि की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना से प्रभावित लोगों को इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। किसी को भी इससे सम्बन्धित कोई परेशानी हो रही हो तो उन्हें अपने इलाज में शीघ्रता से चिकित्सकों का परामर्श ले लेना चाहिए। इलाज में विलम्ब होने पर खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग रेट 10-12 हजार प्रतिदिन है। प्रयास है कि पर्वतीय क्षेत्र में 48 घंटे तथा मैदानी इलाकों में 24 घंटे में टेस्टिंग हो जाए।

सचिव मुख्यमंत्री अमित नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये है कि सभी विभागीय सचिव अपने विभागाध्यक्षों एवं अधीनस्थ अधिकारियों के साथ माह में एक दिन विभागीय कार्यकलापों के साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करे। इसके साथ ही जनपदों के प्रभारी सचिवों को भी अपने प्रभार वाले जनपदों में जाकर योजनाओं की जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं योजनाओं फ्लैगशिप प्रोग्राम, स्वरोजगार योजनाओं आदि का निरीक्षण के निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा को पूर्ण करने का कार्य सभी विभागों द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता से किया जा रहा है। मुख्य सचिव के स्तर पर भी मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं के क्रियान्वयन की निरंतर समीक्षा की जा रही है। इसके लिये धनराशि की भी व्यवस्था की गयी है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.