शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों का एक बार फिर दिखा असर, पुलिस ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले पांच-पांच हजार के दो ईनामी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज बनाकर दोनों भाई बनना चाहते थे फौजी, पुलिस ने फेरा मंसूबों पर पानी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2022 2:04 अपराह्न
 
कोटद्वार/पौड़ी : विगत 31 अगस्त 2022 को वादी लेखपाल आशीष चंद केमनी, पट्टी सूखरो तहसील कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि 19 जुलाई 2022 को प्रवीण कुमार एवं दीपक पुत्रगण मंगल, निवासी ग्राम-मानपुर, पट्टी सुखरो, तहसील कोटद्वार द्वारा स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु आवेदन किया गया था, जिस पर दिनांक 20 जुलाई 2022 को उपरोक्त स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए। जांच के दौरान पता चला कि आवेदकों द्वारा खतौनी ग्राम मानपुर एवं विद्युत बिलों में छेडछाड़ एवं कूटरचना कर C.S.C (जन सेवा केन्द्र) में अपलोड किए गए। सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना एवं छेड़छाड़ किए जाने पर वादी उपरोक्त की प्रथम सूचना रिर्पोट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-213/2022, धारा-420/467/468/471 भा.द.वि. पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक मेहराजुदीन के सुपुर्द की गयी।
 विवेचना के दौरान खाता खतौनी, विद्युत बिलों में उपरोक्त दोनों अभियुक्तों द्वारा अपने पिता का नाम अंकित कर, कूटरचना कर C.S.C (जन सेवा केन्द्र)  में आवेदन कर तहसील कोटद्वार से स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवा कर अग्निवीर भर्ती में प्रयोग करना पाया गया। अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त प्रवीण कुमार एवं दीपक कुमार फरार चल रहे थे। चूँकि प्रकरण सरकारी दस्तावेजों में छेड़-छाड़ से सम्बन्धित होने के कारण अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस के लिये चुनौती बनी थी। 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा प्रकरण की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत फरार अभियुक्तों पर रूपये पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित कर एक पुलिस टीम गठित करते हुये अभियुक्त प्रवीण कुमार एवं अभियुक्त दीपक कुमार की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों के निवास मानपुर कोटद्वार, अभियुक्तों के मूल पता ग्राम-चंदायन, थाना-बिनौली जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) एवं सम्भावित स्थानों पर कई बार दबिशें दी गयी परन्तु अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस पतारसी सुरागरसी कर सर्विलान्स की मदद से आज 16 दिसम्बर 2022 को अभियुक्त प्रवीण कुमार एवं दीपक कुमार को सिम्बलचौड़ कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। साक्ष्यों के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा-465 भा.द.वि. की बढ़ोतरी कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह आर्मी में भर्ती होना चाहते थे, वे कई बार आर्मी भर्ती में गये लेकिन ऊँचाई (Hight) कम होने के कारण बाहर हो जाते थे। तब उनके मन में ख्याल आया कि उत्तराखण्ड में ऊँचाई (Hight) कम ली जाती है, जिस कारण उनके द्वारा अपना स्थायी निवासी प्रमाण पत्र बनाने के लिये इस प्रकार की कूटरचना की गयी।

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0-213/2022, धारा-420/467/468/471 भा.द.वि. 

अभियुक्तों का नाम पता

  1. प्रवीण कुमार (उम्र-23 वर्ष) पुत्र मंगल, निवासी ग्राम-मानपुर, पट्टी सुखरौ, तहसील कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  2. दीपक कुमार (उम्र-22 वर्ष) पुत्र मंगल कुमार, निवासी ग्राम-मानपुर, पट्टी सुखरौ, तहसील कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह
  2. उपनिरीक्षक मेहराजुदीन
  3. मुख्य आरक्षी 404 ना0पु0 अनुराग अहलावत
  4. मुख्य आरक्षी 335 ना0पु0 चेतन सिंह
  5. आरक्षी 397 ना0पु0 दीपक कुमार
  6. आरक्षी 202 ना0पु0 राहुल फोर सीआईयू
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.