posted on : सितम्बर 19, 2021 7:14 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण के पश्चात महिला थाना श्रीनगर परिसर में महिला पुलिस कर्मियो की गोष्ठी जिसमें एसएसपी द्वारा बताया गया कि महिला पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी के अतिरिक्त अपनी परिवार को देखना पड़ता है l जिसके लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु प्रतिदिन योगा/पीटी कर प्रोटीन युक्त आहार लेने, सभी प्रशिक्षित महिला कर्मियों को अपने-अपने थानो में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक व महिला कांस्टेबल को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने, थाने पर शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को भी आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने, कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीडन के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियो को तत्काल सूचित करने, प्रशिक्षित महिला कॉन्स्टेबल को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल/कॉलेजो में आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया।