रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वयं पहुंचे टेका मार्ग के जंगल में लगी आग बुझाने, स्थानीय राहगीरों और निवासियों को बताया वन संपदा और वन्य जीव संपदा को बचाने का महत्व

शेयर करें !
posted on : मई 5, 2024 5:32 अपराह्न
  • डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वयं पहुंचे जंगल की आग बुझाने
  • जनपद स्तरीय अधिकारियों और अग्निशमन मशीनरी के साथ रात्रि को पहुंचे टेका मार्ग के जंगल में लगी आग को बुझाने
  • स्थानीय राहगीरों और निवासियों को बताया वन संपदा और वन्य जीव संपदा को बचाने का महत्व
  • जंगल में आग लगाने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश
पौड़ी : मुख्यालय स्थित  टेका मार्ग पर आग लगने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आग को नियंत्रित करने में सफलता पाई। वहीं उच्च स्थानों में लगी आग  पर काबू पाने के लिए फायर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर नियंत्रण पाकर पूर्णरुप से बुझाया गया। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए सभी लोग आगे आएं और अपना सहयोग जिला प्रशासन को प्रदान करें। 
शनिवार देर रात को टेका मार्ग के जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों ने आग बुझाने की कार्रवाई की। उनकी तत्परता और शीघ्रता के कारण आग को नियंत्रित करने में सफलता मिली। वहीं अग्निशमन  विभाग  द्वारा भी सुरक्षित रूप से आग को बुझाया गया। जिलाधिकारी ने  जंगलों में आग लगने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही सक्त  निर्देश भी दिए कि जो भी जंगल में आग लगाते हुए पाया जाता है उस पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करें।
 उन्होंने आम जनमानस को सूचित करते हुए कहा कि आग लगने की सूचना को तुरंत वन विभाग के कंट्रोल रूम के Toll Free No- 18001804141 में पहुंचाएं, ताकि आग बुझाने की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने वन विभाग, फायर टीम, राजस्व विभाग और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।  उन्होंने आम जनमानस से भी कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्तियों की सूचना कंट्रोल में दें और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में लगी आग को नियंत्रित करने के लिए विभागों द्वारा दिन-रात काम किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जंगलों में आग लगने से पर्यावरण पर अनेक घातक प्रभाव हो सकते हैं, जैसे कि वनस्पति, जंगली जानवर और पक्षियों की हत्या, जल स्रोत सूखना, भूस्खलन को बढ़ावा मिलना, जलवायु परिवर्तन बढ़ने का खतरा सहित अन्य नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी प्राकृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए। कहा कि सभी को एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में अपना योगदान देना चाहिए और मिलकर अपने प्राकृतिक संपदा की रक्षा करनी चाहिए।
इस दौरान डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गौरव भसीन, एसडीओ वन विभाग लक्की शाह सहित अग्निशमन टीम, राजस्व टीम, स्थानीय पुलिस,  आपदा प्रबंधन की टीम और जनपद स्तरीय अधिकारी और कार्मिक आग बुझाने वालों में शामिल थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक से दूर होते हैं मानसिक कष्ट और जीवन के संताप – आचार्य सुभाष जोशी
  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.