गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खेल विभाग को सौंपा जायेगा श्रीनगर स्टेडियम – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

विभागीय के मानकों के अनुरूप संचालित होंगी खेल गतिविधियां, खिर्सू, पाबौं व गंगाव में जल्द पूरा होगा स्टेडियम का निर्माण कार्य

शेयर करें !
posted on : जुलाई 5, 2022 7:18 अपराह्न
देहरादून : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गंगानाली श्रीकोट में नवनिर्मित सीडीएस विपिन रावत स्टेडियम को शीघ्र खेल विभाग को सौंपा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को स्टेडियम हस्तानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया। राष्ट्रीय स्तर के इस स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षकों को तैनात किया जायेगा, जो कि यहां आने वाले खिलाडियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा खिर्सू में निर्मित स्टेडियम को और बेहत्तर बनाने के साथ ही पाबौं एवं गंगाव में निर्माणाधीन खेल मैदानों का कार्य भी शीघ्र पूरा लिया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभागार में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन विभिन्न खेल मैदानों की प्रगति आख्या तलब की। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा गंगानाली श्रीकोट, श्रीनगर में रूपये 8 करोड़ से अधिक धनराशि से तैयार सीडीएस विपिन रावत स्टेडियम को शीघ्र खेल विभाग को सौंप दिया जायेगा। जिसकी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि 185 गुणा 135 मीटर क्षेत्रफल वाले राष्ट्रीय स्तर के इस स्टेडियम में 400 मीटर के 6 एथलीट टै्रक, फुटबॉल, बॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल सहित अनेक इंडोर गेम संचलित करने की क्षमताएं मौजूद हैं।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि खेल विभाग को हस्तानांरित किये जाने के उपरांत यहां पर विभाग द्वारा अधिकारियों एवं विभिन्न खेल प्रशिक्षकों की तैनाती दी जायेगी जो यहां आने वाले खिलाडियों एवं स्थानीय युवाओं को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देंगे। हस्तानांतरण के उपरांत स्टेडियम के संचालन एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी भी खेल विभाग की होगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में पाबौं, खिर्सू एवं गंगाव में निर्माणाधीन स्टेडियमों के कार्य तय समय पर पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को तीनों स्टेडियमों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। डॉ0 रावत ने बताया कि खिर्सू स्टेडियम का प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि द्वितीय चरण के कुछ कार्य होने बाकी है। इसी प्रकार पाबौं स्टेडियम का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है जबकि गंगाव स्टेडियम के लिये 1.5 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है लेकिन अब तक स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है जबकि खेल विभाग को भूमि भी उपलब्ध करा दी गई है।  बैठक में अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण गिरधारी सिंह रावत, उप निदेशक युवा कल्याण एस.के. जयराज, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम सी.पी.एस. रावत, स्थानिक अभियंता बी.एस. रावत, अपर सहायक अभियंता कर्ण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.