posted on : जुलाई 27, 2022 6:03 अपराह्न
श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओमराज चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार मय पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीनगर द्वारा जारी फौजदारी वाद स0 361/2020, धारा-138 NI एक्ट सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त निर्मल तनेजा को पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 25 जुलाई 2022 को GGIC रोड़ श्रीनगर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी|
अभियुक्त का नाम पता
- निर्मल तनेजा (उम्र-55 वर्ष) पुत्र श्रीचंद तनेजा, निवासी-तनेजा गिफ्ट सेंटर, GGIC रोड श्रीनगर , पौडी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग
- फौजदारी वाद स0-361/2020, धारा-138 NI एक्ट।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक अजय कुमार
- मुख्य आरक्षी 56 ना0पु0 हरेंद्र गुसाईं
- आरक्षी 239 ना0पु0 दीपक मेवाड़



