posted on : जून 17, 2022 10:03 पूर्वाह्न
श्रीनगर : वादी नरेन्द्र रावत निवासी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मार्ग श्रीनगर, जनपद पौड़ी ने कोतवाली श्रीनगर में रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन संख्या UK 12C-8597 मो0सा0 (बुलेट) को चोरी किये जाने सम्बन्धी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0स0-47/2022, धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर दिनांक 16 जून 2022 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त रविन्दर पुत्र मेजर सिंह को उक्त अभियोग में चोरी हुये वाहन संख्या UK 12C 8597 मो0सा0 (बुलेट) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पता
- रविन्दर (उम्र-20 वर्ष) पुत्र मेजर सिंह, निवासी-ग्राम सतुईया, पोस्ट आफिस- भंगा, जनपद उधमसिंहनगर।
बरामद माल
- चोरी हुई वाहन संख्या UK 12C 8597 मो0सा0 (बुलेट)।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान
- उपनिरीक्षक अजय कुमार
- मुख्य आरक्षी 56 ना0पु0 हरेन्द्र गुसाँई
- आऱक्षी 121 ना0पु0 कमल रावत
- आरक्षी CIU हरीश (सीआईयू)


