बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर पुलिस ने 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर के साथ 02 को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2022 9:23 अपराह्न
श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में 09 जनवरी 2022 को अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त (1) आशीष थपलियाल (2) सुर्जन सिंह को 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर के साथ खिर्सू से खांकरा जाने वाले मार्ग के पास से वाहन संख्या UK13A 0333 (आल्टो कार) में परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0- 05/2022, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम।

अभियुक्त का नाम पता

  1. आशीष थपलियाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल, निवासी ग्राम पोखरी, थाना पोखरी, जनपद चमोली हाल निवासी निकट पेट्रोल पम्प कोटद्वार रोड़ पौड़ी उम्र-35 वर्ष।
  2. सुर्जन सिंह पुत्र सते सिंह, निवासी ग्राम बताणी, पोस्ट कोट बांगर, थाना रूद्रप्रयाग, हाल निवास  वाइन शॉप चौबट्टा खिर्सू उम्र- 39 वर्ष।

बरामद मालः

  1. 03 पेटी कुल 36 बोतल, ब्रांड सोलमेट ब्लैक डीलक्स ह्विस्की 
  2. 07 पेटी कुल 168 अध्धे, ब्रांड सोलमेट ब्लैक डीलक्स ह्विस्की 
  3. 02 पेटी कुल 48 केन बीयर ब्रांड गोडफादर
  4. बरामद माल की कीमत : रु0 66,000/- एवं वाहन संख्या UK13A 0333 (ओल्टो कार)

पुलिस टीम

  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणवीर चन्द्र रमोला
  • आरक्षी 35 ना0पु0 आनन्द प्रकाश
  • आरक्षी 87 ना0पु0 संजय कुमार
  • आरक्षी 157 ना0पु0 अनुज
  • आरक्षी  406 ना0पु0 मुनीष
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
  • कांग्रेस का TVK को समर्थन, विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.