posted on : जून 9, 2022 3:45 अपराह्न
श्रीनगर : जनपद की श्रीनगर पुलिस ने चोरी (सेटरिंग मेटिरियल) के 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार । 08 जून 2022 को वादी सुरेन्द्र दत्त, निवासी-भट्ट भवन कंसमर्दनी मार्ग, श्रीनगर, जनपद पौडी गढवाल ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 08 जून 2022 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके निरंकारी भवन श्रीनगर में रखी 02 फर्मे लोहे की चोरी कर ली है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0 45/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढवाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा चोरी की घटना को गम्भीरता से लेकर घटना के सफल अनावरण करने व अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओमराज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर दिनांक 09 जून 2022 को 24 घण्टे के अन्दर उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त शहनबाज उर्फ मोती व अमरदीप सिंह रावत को संत निरंकारी भवन श्रीनगर से चुरायी गयी सेटरिग की 02 फर्मे लोहे (सेटरिंग मेटिरियल) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तगण के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- शहनबाज उर्फ मोती पुत्र मुन्ना सिंह, निवासी-कंसमर्दनी मार्ग, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- अमरदीप सिंह रावत पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह रावत, निवासी-ग्राम व पोस्ट-स्वीत, थाना- श्रीनगर, जिला पौड़ी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 45/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0।
बरामद माल
- 02 फर्मे लोहे की (सेटरिंग मेटिरियल)
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक अजय कुमार
- मुख्य आरक्षी 56 ना0पु0 हरेन्द्र सिंह
- आरक्षी 23 ना0पु0 सुन्दर सिंह


