मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प, संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाईए

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2025 1:38 अपराह्न
 
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली एवं एक सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों एवं स्टाफ ने किडनी जागरुकता रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। हर वर्ष मार्च माह के द्वितीय गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर रैली में शामिल सभी लोगो ने जनजागरूकता के माध्यम से किडनी बचाने का संकल्प लिया। किडनी रोगों से बचाव एवं रोकथाम विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज परिसर से रैली का शुभारंभ हुआ। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। क्या आपकी किडनी स्वस्थ है थीम पर डाॅक्टरों ने किडनी बचाने का संदेश दिया। डाॅक्टरों एवं मेडिकल छात्र-छात्राओं ने हाथों में किडनी बचाव के स्लागन व नारों से किडनी स्वास्थ्य सम्बन्धित जागरुकता की अलख जगाई। रैली में उन्होंने संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाईए। वनज को नियंत्रित रखें व धूम्रपान छोड़े गुर्दा रोगों को कहें बाय बाय। ब्लड प्रेशर एवम शुगर को नियंत्रित रखें, गुर्दाें को बीमारी से बचाएं जैसे संदेशों से आमजन को जागरूक किया। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष डाॅ आलोक कुमार ने कहा कि ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित रखकर गुर्दा रोगों से बचाव किया जा सकता है। दर्द निवारक दवाईयों के अनावश्यक उपयोग कर गुर्दा रोगों से बचाव सम्भव है। उन्होंने सलाह की प्रतिदिन प्रचूर मात्रा में पानी का सेवन कर गुर्दे को स्वस्थ रखा जा सकता है। 
इसके पश्चात श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ कुमुद सकलानी ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के गुर्दा रोग विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का गुर्दा रोग विभाग मरीजों की सेवा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। डाॅ आलोक कुमार एवं डाॅ विवेक रुहेला, गुर्दा रोग विशेषज्ञ ने विश्व किडनी दिवस के महत्व को समझाया। डाॅ डोरछम ख्रमे ने विश्व किडनी दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
कार्यक्रम में डाॅ अशोक नायक, डाॅ उत्कर्ष शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ गौरव रतूड़ी, चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ पुनीत ओहरी, उप प्राचार्य ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। डाॅ विवेक विज्जन, डाॅ विमल कुमार दीक्षित ने पैनल परिचर्चा में लोगों की जिज्ञासाओं को शांत किया। मंच संचालन सिमरन अग्रवाल व दीप्ति चंद ने किया। डाॅ गौरव शेखर शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया। कार्यक्रम में किडनी रोगियों एवं उनके परिजनों ने प्रतिभाग कर किडनी बीमारयों से बचाव के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां अर्जित कीं।  इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों के डाॅक्टर, नसिंग स्टाफ व गुर्दा रोग विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।

 

1 of 16
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
  • नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
  • जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • दोषरहित जीवन ही सती माता अनसूया का आदर्श – शंकराचार्य
  • बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 2.5 रही तीव्रता
  • कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा
  • देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.