मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खेल मनुष्य को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

23 वीं स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2023 7:32 अपराह्न
 
हरिद्वार : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है l खेल हमारे भीतर राष्ट्रीय भावना का संचार करते हैं और खेल मनुष्य को जीवन में हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, खिलाड़ियों में सकारात्मकता रचनात्मकता अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना उन्हें अपने जीवन में किसी भी निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में अत्यंत मददगार होती हैl जिस खिलाड़ी में यह 4 गुण होते हैं वह कभी भी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता हैl  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल आज  कोर विश्वविद्यालय रुड़की में 23 वीं स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे l इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड में पहली बार किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जेसी जैन ने की और अति विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, श्रेयांश जैन और चारू जैन थेl कार्यक्रम का संचालन राधिका नागरथ ने किया स्वागत भाषण दुष्यंत सैनी और आरती सैनी ने आभार व्यक्त ने किया l
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि खिलाड़ियों को सपने देखने नहीं छोड़ने चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए खेल भावना से ओतप्रोत रहना चाहिए l उन्होंने कहा कि खेलों में किसी तरह की सिफारिश काम नहीं आती बल्कि खेल क्षमता ही खिलाड़ियों के काम आती है l यदि कोई खिलाड़ी सिफारिश करके किसी टीम में शामिल हो जाता है, परंतु जब मैदान में उतरता है, तब उसकी कार्यक्षमता काम आती है, सिफारिश नहीं l उन्होंने कहा कि यदि हमारे जीवन में सकारात्मकता है, तो हमें कोई भी ताकत दुनिया का कोई भी लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती है , हमारे जीवन का लक्ष्य हमेशा बड़ा होना चाहिए l उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार नई खेल नीति लेकर आई है जो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी l उन्होंने कहा कि स्कवे मार्शल आर्ट खेल हमारी पौराणिक युद्ध कला का एक ज्वलंत और जीवंत प्रदर्शन है उसे खेल के माध्यम से फेडरेशन ने भारत सहित 50 देशों में फैलाया है, जो एक महत्वपूर्ण कार्य है l
अध्यक्षीय संबोधन करते हुए कोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जेसी जेन ने कहा कि खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत किया जा सकता हैl  उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय  स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पूरे भारत के दर्शन हुए हैंl  यहां पर उत्तर दक्षिण पूर्व पश्चिम सभी दिशाओं के राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लियाl कार्यक्रम की मुख्य संयोजक आरती सैनी और संयोजक दुष्यंत सैनी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लियाl  स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय  समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ,राष्ट्रीय सचिव काशीनाथ नायक, प्रदेश सचिव  दुष्यंत कुमार सैनी ,कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आरती सैनी, कोर विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी अनुराग राठौर, खेल अधिकारी रमेश सिंह बिष्ट  आदि मौजूद थे l

  गोवा ने मारी बाजी

गोवा की टीम 65 गोल्ड, 26 सिल्वर और 13 ब्राॅन्ज मेडल प्राप्त कर पहले स्थान पर रहीl कोर विश्वविद्यालय के वर्धमान ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय 23वीं स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पदक जीतकर गोवा की टीम ने अपना परचम लहराया l इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कवे मार्शल आर्ट फैडरेशन इंडिया उत्तराखंड के द्वारा किया गया था l  23वीं स्कवे मार्शलआर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में गोवा की टीम ने 65 गोल्ड मेडल जीतकर बाजी मारी। गोवा की टीम ने 26 सिल्वर और 13 ब्राॅन्ज मेडल जीते। गोवा की टीम कुल 416 मेडल जीतकर पहले स्थान पर रही। अंडमान निकोबार ने 33 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्राॅन्ज मेडल हासिल किए। कुल 195 मेडल जीतकर अंडमान निकोबार दूसरे स्थान पर रही और 131-131 मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की टीमें रही। मध्यप्रदेश ने 17 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्राॅन्ज मेडल जीते तो वहीं महाराष्ट्र ने 9 गोल्ड, 23 सिल्वर और 17 ब्राॅन्ज मेडल हासिल किए।23वीं स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर 11 बालक वर्ग में गोवा के आर्यन रूसलन, अंडर 11 बालिका वर्ग में गोवा की पूर्वी वेलिप, अंडर 14 बालक वर्ग में महाराष्ट्र के सोहम भांगे, अंडर 14 बालिका वर्ग में गोवा की श्वेता कुमारी, अंडर 18 बालक वर्ग में गोवा के लिखित सालकर, अंडर 18 बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश की साधना पांडेय, 18 वर्ष से ऊपर बालक वर्ग में अंडमान निकोबार के आर. दिनेश, 18 वर्ष से ऊपर बालिका वर्ग में गोवा की प्रनाली नाईक ने चैम्पियन आफ चैम्पियन्स का खिताब जीतकर अपने-अपने राज्य का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में स्कवे मार्शल आर्ट आयोजन समिति के सदस्य डाॅ.रजत सहगल, नितिन राणा, अंशुमन सिंह, शशांक सैनी और अमित सैनी नितिन राणा आदि उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.